देश

Delhi Excise Policy Case: तिहाड़ जेल में बंद BRS नेता के.कविता ने CBI को पूछताछ करने की मिली मंजूरी के खिलाफ कोर्ट में दायर की याचिका

Delhi Excise Policy Case: भारत राष्ट्र समिति (BRS) एमएलसी के कविता ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में एक आवेदन दायर कर राज्य उत्पाद शुल्क नीति मामले के संबंध में तिहाड़ जेल में उनसे पूछताछ करने के लिए सीबीआई को दी गई अनुमति का विरोध किया।

Image

कविता ने तिहाड़ में उनसे पूछताछ की सीबीआई की याचिका के विरोध में अदालत का किया रुख

Photo : ANI

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता ने शनिवार को एक अदालत में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की उस याचिका का विरोध किया, जिसमें कथित घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में तिहाड़ जेल में उनसे पूछताछ की अनुमति मांगी गई थी। राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने कविता से तिहाड़ जेल में पूछताछ करने की सीबीआई को शुक्रवार को अनुमति दे दी थी। कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में 15 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

कविता के वकील ने आदेश को स्थगित करने का किया आग्रह

सीबीआई ने न्यायिक हिरासत में कविता से पूछताछ करने की अदालत से अनुमति मांगी थी। कविता की ओर से पेश वकील नितेश राणा ने अदालत से कहा कि सीबीआई ने उनकी पीठ पीछे याचिका दायर करके कानून की उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया। उन्होंने अदालत से कहा कि ‘मुझे गंभीर आशंका है कि अदालत से अनुकूल आदेश प्राप्त करने के लिए सीबीआई ने सही तथ्यों का खुलासा नहीं किया होगा।’ उन्होंने अदालत से कविता का पक्ष सुनने तक आदेश को स्थगित रखने का आग्रह किया।

कविता (46) ने अपने 16-वर्षीय बेटे की परीक्षाओं का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत पर उन्हें (कविता को) रिहा करने का बृहस्पतिवार को अदालत से अनुरोध किया था। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता पर उस साउथ ग्रुप की एक प्रमुख सदस्य होने का आरोप है, जिसने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय राजधानी में शराब के लाइसेंस का एक बड़ा हिस्सा प्राप्त करने के एवज में 100 करोड़ रुपये की कथित तौर पर रिश्वत दी थी। कविता को पिछले मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। ईडी ने कविता को हैदराबाद स्थित उनके बंजारा हिल्स आवास से 15 मार्च को गिरफ्तार किया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें