Bollywood Actor Dharmendra: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र व दो अन्य को दिल्ली की एक अदालत ने समन जारी किया है। अदालत ने गरम धरम ढाबा से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में उन्हें तलब किया है। यह समन दिल्ली के एक व्यवसायी द्वारा दायर की गई शिकायत पर जारी किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि गरम धरम ढाबा की फ्रेंचाइजी में निवेश करने का लालच देकर धोखाधड़ी की गई है।
जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र के खिलाफ यह नोटिस न्यायिक मजिस्ट्रेट यशदीप चहल ने जारी किया है। दिल्ली के एक उद्योगपति ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि उन्हें धरम ढाबा की फ्रेंचाइजी में निवेश करने का लालच दिया गया, और उनके साथ ठगी की गई। कोर्ट ने धर्मेंद्र व अन्य को समन जारी करते हुए मामले की सुनवाई 20 फरवरी, 2025 तय की है।
