Swati Maliwal Case: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत को 22 जून तक बढ़ा दिया है। बिभव कुमार को फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं, उन्हें वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था।
बता दें, स्वाति मालीवाल ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 13 मई को बिभव कुमार पर नई दिल्ली में मुख्यमंत्री के आवास पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इससे पहले शुक्रवार को अदालत ने जांच अधिकारी की अनुपस्थिति को देखते हुए कुमार की हिरासत एक दिन के लिए बढ़ा दी थी।
