टीवी मसाला

Bigg Boss 20: शो में आते ही Kanika Mann ने Qazi Touqeer से मोल ली दुश्मनी, पहले दिन ही हुआ भयंकर तमाशा

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का धमाका हो गया है। कनिका मान ने शो में जाते ही अपना गेम भी शुरू कर दिया। कनिका ने पहले दिन ही काजी तौकीर को टारगेट किया।

Image

Bigg boss 20: kanika mann-Qazi Touqeer (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) शुरू हो गया है और सलमान खान ने अपने दमदार अंदाज के साथ 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री शो में करवा दी है। इस बार बिग बॉस के घर में टीवी स्टार्स के साथ साथ पंजाब कलाकार, भोजपुरी कलाकार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने एंट्री ली है। इस लिस्ट में कनिका मान, माही विज, अमन गांधी, कुशल तंवर समेत कई कलाकार हैं और पहले दिन ही कनिका मान (Kanika Mann) ने अपना टारगेट सेट कर लिया है। शो में जाते ही कनिका मान ने काजी तौकीर (Qazi Touqeer) से पंगा ले लिया है, जिस वजह से दोनों के बीच शो में काफी ड्रामा हुआ है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो के पहले हफ्ते में होगी मुनव्वर फारूकी-Farrhana Bhatt की धांसू एंट्री, घरवालों को दिखाएंगे आइना

    कनिका मान को मिली स्पेशल पावर

    दरअसल कनिका मान को शो में आते ही एक स्पेशल पावर मिली है, जिसके बारे में अब तक कनिका मान ने किसी भी कंटेस्टेंट को नहीं बताया है। शो में आते ही कनिका को बिग बॉस की तरफ से रिंग मास्टर बनाया गया और बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को पपेट का दर्जा दिया। इस मौके पर कनिका से कहा गया कि उन्हें शो में जो भी कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा खराब लगता है, वो उसका नाम ले सकती है और फिर बिग बॉस की तरफ से उस कंटेस्टेंट से कुछ न कुछ छीन लिया जाएगा। इस पावर का कनिका पूरा फायदा उठाने वाली है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो के पहले हफ्ते में होगी मुनव्वर फारूकी-Farrhana Bhatt की धांसू एंट्री, घरवालों को दिखाएंगे आइना

      कनिका मान ने काजी तौकीर को किया टारगेट

      अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस कनिका को मिली पावर के बारे में सभी कंटेस्टेंट्स को बताते हैं और फिर कनिका से उस कंटेस्टेंट का नाम भी पूछा जाता है, जो उन्हें बहुत ज्यादा पसंद नहीं है। इस प्रोमो में कनिका बोलती हैं, 'मुझे लगता है कि वो अपनी ही दुनिया में रहते हैं। सारी बातचीत एक साइडेड है। उनकी अपनी ही एक दुनिया है और जिसमें मैं मिल नहीं पा रही हूं।' कनिका मान इस प्रोमो में किसी का नाम लेते हुए नहीं दिखाई देतीं। हालांकि, सोशल मीडिया पर उस कंटेस्टेंट का नाम रिवील किया गया है। दावा है कि कनिका इस मौके पर काजी तौकीर का नाम लेती हैं और वह बिना हिचके इस सवाल का जवाब देती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजी और कनिका का पुराना कोई विवाद नहीं है, लेकिन इस प्रक्रिया के बाद अब शो में दोनों के बीच काफी ड्रामा होने वाला है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article