शहर

दिवाली-छठ पर आसानी से पहुंचेंगे घर, यूपी-बिहार रूट के लिए 15 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, देखें बुकिंग की तारीख

दिवाली और छठ पर्व 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने 15 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। 60 दिन के एडवांस रिजर्वेशन नियम (ARP) के तहत आईआरसीटीसी पर टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। जानें किस तारीख के सफर के लिए कब खुलेगा रिजर्वेशन।

Image

चलेंगी 25 स्पेशल ट्रेनें (सांकेतिक चित्र)

आगामी दिवाली और छठ पूजा के पावन पर्व पर अपने घर जाने की योजना बना रहे लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों के दौरान होने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने 15 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के लिए IRCTC ऐप, वेबसाइट और रेलवे काउंटर के जरिए आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेलवे के 60 दिन के एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) नियमों के तहत रोजाना सुबह 8:00 बजे से टिकट बुकिंग खोली जा रही है।

त्योहारों के अनुसार किस दिन खुलेगी बुकिंग?

भारतीय रेलवे के नियमानुसार एडवांस बुकिंग यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले खुलती है (जिसमें यात्रा का दिन शामिल नहीं होता)। यदि आप त्योहारों के दौरान यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो बताए गए शेड्यूल के अनुसार सुबह 8:00 बजे IRCTC पर लॉगिन करें।

5 नवंबर 2026 को दिवाली पूर्व यात्रा के लिए टिकट बुकिंग 6 सितंबर 2026 से जारी है, जबकि 6 नवंबर 2026 (धनतेरस) की यात्रा के लिए बुकिंग 7 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। इसके अलावा 7 नवंबर 2026 (छोटी दिवाली) के लिए 8 सितंबर, 8 नवंबर 2026 (बड़ी दिवाली) के लिए 9 सितंबर, 9 नवंबर 2026 (गोवर्धन पूजा) के लिए 10 सितंबर और 10 नवंबर 2026 (भाईदूज) के लिए 11 सितंबर 2026 से टिकट बुक किए जा सकेंगे। वहीं, 13 नवंबर 2026 को छठ पूजा की शुरुआत हो रही है, जिसके लिए यात्रा करने वाले लोग 14 सितंबर 2026 से अपना आरक्षण करा सकेंगे। त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यात्रियों को समय रहते टिकट बुक कराने की सलाह दी गई है।

रेलवे द्वारा घोषित 15 प्रमुख स्पेशल ट्रेनों की सूची

  • मुंबई सेंट्रल – कटिहार – मुंबई सेंट्रल (09189/09190): 77 फेरे
  • कानपुर सेंट्रल – गुवाहाटी – कानपुर सेंट्रल (04127/04128): 14 फेरे
  • कटिहार – अमृतसर – कटिहार (05736/05735): 12 फेरे
  • डिब्रूगढ़ – कोलकाता – डिब्रूगढ़ (05932/05931): 13 फेरे
  • वाराणसी – दिल्ली – वाराणसी (04209/04210)
  • अयोध्या कैंट – आनंद विहार टर्मिनल (04213/04214 - द्विसाप्ताहिक)
  • चंडीगढ़ – पटना जंक्शन (04512/04511 - साप्ताहिक)
  • फिरोजपुर कैंट – पटना जंक्शन (04616/04615 - साप्ताहिक)
  • आनंद विहार टर्मिनल – जोगबनी (04008/04007 - साप्ताहिक)
  • आनंद विहार टर्मिनल – मुजफ्फरपुर (04028/04027 - द्विसाप्ताहिक)
  • दिल्ली – सीतामढ़ी – दिल्ली (04010/04009 - साप्ताहिक)
  • नई दिल्ली – कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट (02456/02455)
  • बरौनी – नई दिल्ली – बरौनी स्पेशल (02563/02564)
  • दरभंगा – नई दिल्ली – दरभंगा स्पेशल (02569/02570)

इन व्यस्त रूट्स पर रहेगी टिकटों की भारी मारामारी

उत्तर और पूर्व भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटें मिनटों में फुल हो जाती हैं। मुख्य रूप से दिल्ली से पटना, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी और रांची की ओर जाने वाली ट्रेनों में, मुंबई-अहमदाबाद से पटना, दरभंगा और भागलपुर जाने वाली ट्रेनों में और बेंगलुरु, चेन्नई, हावड़ा से पटना और गुवाहाटी की ओर जाने वाली गाड़ियों में भारी भीड़ की संभावना है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article