शहर

Delhi Building Collapse: राहत कार्य के बीच मोती बाग और धौलाकुआं रूट पर ट्रैफिक जाम, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Satya Niketan Building Collapse: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने के बाद जारी रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। सफदरजंग, धौलाकुआं और बेनिटो हुआरेज मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित है। वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

Image

दिल्ली पुलिस का ट्रैफिक अलर्ट

Satya Niketan Rescue Traffic Advisory: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मोती बाग स्थित सत्य निकेतन मार्केट (साउथ कैंपस) में 5 मंजिला जर्जर इमारत ढहने के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। NDRF, फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस की टीमें मलबे में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। आपातकालीन वाहनों की सुचारू आवाजाही और घटनास्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, हादसे वाली जगह के आसपास के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।

इन रास्तों पर प्रभावित हुआ है यातायात

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, हादसे वाली जगह के आसपास के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार सफदरजंग अस्पताल से धौलाकुआं, राव तुला राम मार्ग / आरटीआर और बेनिटो हुआरेज मार्ग DU साउथ कैंपस पर मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हुई है।

यात्रियों के लिए दिल्ली पुलिस की मुख्य हिदायतें

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि जब तक रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा नहीं हो जाता, तब तक इन प्रभावित मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और राहत कार्य में लगी गाड़ियों की निर्बाध आवाजाही के लिए सड़क खाली रखने का अनुरोध किया गया है। पुलिस ने आम नागरिकों और राहगीरों से अपील की है कि वे दुर्घटनास्थल के आसपास गाड़ियां पार्क न करें, न ही वहां भीड़ लगाएं। जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से अपील करते हुए कहा है कि आपातकालीन स्थिति में नागरिकों का थोड़ा सा धैर्य और सहयोग किसी की जान बचाने में बेहद मददगार साबित हो सकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article