टीवी मसाला

Bigg Boss 20: Amrapali Dubey ने कंटेस्टेंट्स को दी चेतावनी, भोजपुरी इंडस्ट्री का अपमान नहीं होगा बर्दाश्त

Amrapali Dubey Warns Bigg Boss 20 Housemates: 'बिग बॉस 20' में कदम रखने से पहले टेली टॉक इंडिया से बात करते हुए आम्रपाली दुबे ने कहा कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री का अपमान कतई बर्दास्त नहीं करेंगी।

Image

आम्रपाली दुबे ने बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट्स को दी ये वार्निंग (Pic Credit: Instagram)

Amrapali Dubey Warns Bigg Boss 20 Housemates: भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस अम्रपाली दुबे ने टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के घर में एंट्री ले ली है। आम्रपाली दुबे ने करीब 15 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी की है। उन्होंने इस बार ऐसा प्लेटफॉर्म चुना है, जहां कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ से लेकर हर चीज पर दर्शकों की नजर रहती है। Telly Talk India से बात करते हुए एक्ट्रेस ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह शो में अपनी बात बेबाकी से रखेंगी और गलत को गलत कहने से पीछे नहीं हटेंगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: पांचवें रविवार को भी कर डाली धांसू कमाई, 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल)

15 साल बाद टीवी पर वापसी

अम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकी हैं। अब बिग बॉस 20 के जरिए वह एक बार फिर टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। शो में एंट्री को लेकर एक्ट्रेस ने Telly Talk India से बात करते हुए कहा वह अपने स्वभाव को अच्छी तरह जानती हैं और परिस्थितियां चाहे जैसी हों, वह अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटेंगी। अम्रपाली ने कहा, 'मैं अपने नेचर को जानती हूं। जो गलत है, उसे गलत और जो सही है, उसे सही कहूंगी।' उनका कहना है कि बिग बॉस के घर में वह दर्शकों को अपनी असली और अनफिल्टर्ड पर्सनालिटी दिखाना चाहती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie box office Day 3: पंकज-अली की फिल्म का जलवा है जारी, कमाए इतने करोड़)

भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगी आम्रपाली दुबे

बिग बॉस जैसे नेशनल प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करने पर आम्रपाली दुबे ने अपनी राय रखी। उनका मानना है कि क्षेत्रीय सिनेमा को लेकर लोगों के मन में कई तरह की सवाल रहते हैं। हालांकि उन्हें भोजपुरी सिनेमा से जुड़े सवालों का जवाब देने में कोई प्रॉब्लम नहीं है। लेकिन बात अगर उनकी मातृभाषा या भोजपुरी सिनेमा के अपमान तक पहुंची तो अम्रपाली इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं करेंगी।

एक्ट्रेस ने कहा, "मेरी इंडस्ट्री को लेकर एक स्टिग्मा है। जहां सही सवाल होंगे, उनका जवाब दिया जाएगा। लेकिन जहां बात करैक्टर पर आरोप लगाने तक पहुंचेगी, वहां इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह मेरी मातृभाषा है और अगर कोई हद पार करेगा तो मैं इसे बर्दास्त नहीं करूंगी।'

सलमान खान के इस शो में कनिका मान, माही विज, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान, अरिश्फा खान, स्काउटओपी, काजी तौकीर, युंग डीएसए और एमसी मैरी कॉम बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article