देश

दिल्ली AIIMS ने लॉन्च किया Sandesh App, रखा जाएगा मरीजों का रिकॉर्ड

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jul 6, 2023, 01:33 PM IST

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए संदेश ऐप (Sandesh App) लॉन्च किया।

Image

दिल्ली एम्स

Photo : BCCL

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली ने स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए आपस में बातचीत के वास्ते ऐप ‘संदेश’ का इस्तेमाल प्रारंभ किया है। दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ एम श्रीनिवास ने कहा कि इसका मकसद संस्थान के अंदर सहयोग बढ़ाना है।

श्रीनिवास ने कहा कि ‘नेशनल इन्फॉरमेटिक्स सेंटर’ (एनआईसी) द्वारा विकसित ऐप संदेश सुरक्षित तथा आसान है तथा इसे विभिन्न सरकारी संगठनों के बीच प्रभावी तथा भरोसेमंद संचार मुहैया कराने के लिए तैयार किया गया है।

एम्स में अधिकारी डॉ रीमा डाडा ने कहा कि ऐप का इस्तेमाल प्रारंभिक तौर पर आंतरिक बातचीत के लिए किया जाएगा, खासतौर पर चिकित्सकों तथा विभागों के बीच मरीज के उपचार संबंधी रिकॉर्ड के लिए।

एम्स में मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रोफेसर रीमा डाडा ने कहा कि संदेश को अपने आंतरिक मैसेजिंग ऐप के रूप में अपनाकर हमारा लक्ष्य एम्स में सभी विभागों और कर्मचारियों के बीच बेहतर संपर्क, त्वरित सूचना साझाकरण और निर्बाध समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि इससे विभागों के बीच विचार विमर्श में तेजी आएगी क्योंकि मरीज का पूरा ब्योरा इस ऐप के जरिए साझा किया जा सकेगा।

एम्स के निदेशक ने कहा कि हमारी कार्यकारी क्षमता बढ़ाने, मरीज देखभाल में सुधार तथा प्रतिष्ठान में प्रभावी बातचीत के लिए एम्स नवाचार और प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प