देश

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही गरजे संजय सिंह, 'जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2024, 08:46 PM IST

Delhi News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह लगभग छह महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए। उन्होंने बाहर आते ही कहा कि यह संघर्ष का समय है। जेल में बंद हमारे नेता भी जल्द बाहर आएंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।

Image

तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए संजय सिंह।

Photo : Times Now Digital

Sanjay Singh Released From Jail: राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (आप) के दिग्गज नेता संजय सिंह करीब छह महीने बाद जेल से बाहर आ चुके हैं। तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह संघर्ष का समय है। जेल में बंद हमारे नेता भी जल्द बाहर आएंगे।

तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए सांसद संजय सिंह

संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर आए, देखें तस्वीरें

'जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे'

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने तिहाड़ जेल से बाहर आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।

संजय सिंह ने जेल से बाहर आते ही कहा कि 'जश्न मनाने का वक्त नहीं आया है, ये संघर्ष का वक्त है। हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसौदिया को सलाखों के पीछे रखा जा रहा है। मुझे विश्वास है कि जेल के ताले टूटेंगे और वे छूटेंगे।' इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को बुधवार को आईएलबीएस (यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान) अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति ‘घोटाले’ से जुड़े धन शोधन मामले में संजय सिंह को मंगलवार को जमानत दे दी थी।

इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि अगर सिंह को मामले में जमानत दी जाती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। जिसके बाद अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा था, ‘सिंह को यकृत से संबंधित समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 24 घंटे तक अस्पताल में रहे।’ जेल के एक अधिकारी ने कहा था, ‘संजय सिंह नियमित जांच के लिए आईएलबीएस गए थे, लेकिन उन्हें भर्ती कर लिया गया। जब उन्हें उनकी जमानत की खबर मिली, उस समय वह अस्पताल में थे।’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article