देश

रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए महत्वाकांक्षी रूपरेखा तय करेंगे भारत, अमेरिका, US डिफेंस मिनिस्टर और राजनाथ सिंह के बीच हुई अहम बातचीत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 5, 2023, 04:46 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे. ऑस्टिन III ने आज औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के तरीकों की पहचान करने पर विशेष ध्यान देने के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के मुद्दों की पर्याप्त श्रृंखला पर चर्चा की, ये जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है।

Image

रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए महत्वाकांक्षी रूपरेखा तय करेंगे भारत, अमेरिका

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन (US Secretary of Defense) ने भारत के अपने समकक्ष राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) के साथ व्यापक चर्चा के बाद सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका ने रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए एक महत्वाकांक्षी रूपरेखा तैयार करने का फैसला किया है।ऑस्टिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में भारत-अमेरिका वैश्विक सामरिक साझेदारी को मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र की ‘आधारशिला’ बताया।

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से सार्थक चर्चा की।उन्होंने कहा कि हमारी साझेदारी तेजी से बढ़ रही है और हम रक्षा औद्योगिक सहयोग का विस्तार करने पर विचार कर रहे हैं।

ऑस्टिन दो दिन की यात्रा पर रविवार को नयी दिल्ली पहुंचे। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा से दो सप्ताह पहले हो रही है।अमेरिकी रक्षा मंत्री सिंगापुर से यहां पहुंचे हैं। ऑस्टिन की यह भारत की दूसरी यात्रा है। इससे पहले, उन्होंने मार्च 2021 में भारत की यात्रा की थी।

सिंगापुर में शुक्रवार को 'शांगरी-ला वार्ता' में अपने संबोधन में ऑस्टिन ने कहा था, 'भारत के साथ अहम एवं उभरती प्रौद्योगिकी पर हमारी पहल के चलते हम अहम रक्षा उपकरणों को साथ मिलकर विकसित करने का मार्ग ढूंढ सकते हैं।' पिछले साल मई में एक बड़े कदम के तहत राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी तथा रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के लिए अमेरिका-भारत अहम एवं उभरती प्रौद्योगिकी पहल की घोषणा की थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article