दुनिया

टॉप जासूसी एजेंसियों के चीफ की हुई 'सिक्रेट' मीटिंग, सिंगापुर में अमेरिका, चीन-भारत के अधिकारी रहे मौजूद

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2023, 07:10 AM IST

Intelligence agencies held a secret meeting : रिपोर्ट के मुताबिक खुफिया अधिकारियों की इस गोपनीय बैठक में अमेरिका की तरफ से नेशनल इंटेलिजेंस की डाइरेक्टर एवरिल हेन्स मौजूद थीं। खास बात यह है कि इस बैठक में चीन के खुफिया विभाग के प्रमुख भी थे। रिपोर्ट में भारतीय सूत्र के हवाले से कहा गया है कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के प्रमुख समंत गोयल भी इस बैठक का हिस्सा थे।

Image

खुफिया विभाग के प्रमुखों की सिंगापुर में हुई गोपनीय बैठक।

Photo : BCCL

Intelligence agencies held a secret meeting : सिंगापुर में शांगरी ला डायलॉग बैठक से इतर दुनिया की टॉप खुफिया एजेंसियों के प्रमुख मिले हैं। इस सप्ताहांत करीब दो दर्जन देशों के खुफिया अधिकारियों की इस बैठक को गोपनीय रखा गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने घटनाक्रम से जुड़े 5 लोगों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है। लोगों का कहना है कि सिंगापुर सरकार की तरफ से इस तरह की बैठकों का आयोजन होता है। कई वर्षों से सुरक्षा पर देशों की बैठकें होती आ रही हैं। इस तरह की होने वाली बैठकों को गोपनीय रखा जाता रहा है। इस गोपनीय बैठक पर इस तरह की रिपोर्ट पहले नहीं आई।

अमेरिका से एवरिल हेन्स मौजूद थीं

रिपोर्ट के मुताबिक खुफिया अधिकारियों की इस गोपनीय बैठक में अमेरिका की तरफ से नेशनल इंटेलिजेंस की डाइरेक्टर एवरिल हेन्स मौजूद थीं। खास बात यह है कि इस बैठक में चीन के खुफिया विभाग के प्रमुख भी थे। रिपोर्ट में भारतीय सूत्र के हवाले से कहा गया है कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के प्रमुख समंत गोयल भी इस बैठक का हिस्सा थे।

अहम मुद्दों पर हुई बातचीत-सूत्र

बैठक की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि यह बैठक अंतरराष्ट्रीय एजेंडे को लेकर हुई। इस बैठक में शरीक होने वाले देशों की संख्या को देखकर ऐसा लगता है कि यह कोई आम या कारोबारी बैठक नहीं थी बल्कि इसमें कुछ महत्वपूर्ण मसलों एवं इरादों पर एक गहरी समझ विकसित की गई।

बिगड़े हालात में भी बात कर लेते हैं खुफिया अधिकारी

सूत्र के मुताबिक, 'खुफिया सेवाओं के बारे में कहा जाता है कि इनके अधिकारी एक दूसरे से उस समय भी बात कर लेते हैं जब इनके देशों में औपचारिक एवं कूटनीतिक चैनल में संपर्क नहीं हो पाता। दुनिया के कई देशों में इस समय तनाव चल रहा है। ऐसे में इस तरह की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article