देश

Train Derail: फिर बेपटरी हुई ट्रेन, नागपुर में मुंबई एलटीटी-श्रीनगर एक्सप्रेस दो डिब्बे पटरी से उतरे -Video

Shalimar Express Derail: मुंबई एलटीटी-श्रीनगर एक्सप्रेस के दो डिब्बे मंगलवार दोपहर पटरी से उतर गए, इस बारे में रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी।

Image

मुंबई एलटीटी-श्रीनगर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए

Photo : ANI

Shalimar Express Derail: एक और रेल हादसा सामने आया है बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के नागपुर में ये दुर्घटना हुई, मंगलवार यानी 22 अक्टूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-शालीमार एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए बताते हैं यह घटना दोपहर में सामने आई, ये दुर्घटना कलमना रेलवे स्टेशन के पास क्रॉसओवर के दौरान हुई है ऐसा बताया जा रहा है,

इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है बताया जा रहा है कि पटरी से उतरने से पार्सल वैन के चार पहिये और एस-2 कोच के चार पहिये पटरी से उतर गए।

रेल प्रशासन ने बताया कि 'ट्रेन संख्या 18029 सीएसएमटी शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे एस-2 और एक पार्सल वैन नागपुर के पास कलमना स्टेशन के पास पटरी से उतर गए, इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है'

यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास

उन्होंने आगे कहा कि 'रेलवे प्रशासन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन ने हेल्पलाइन शुरू कर दी है और यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना शुरू कर दिया है।'

इस रूट पर चलने वाली रेलगाड़ियों का रूट बदल दिया है

सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए रेलवे कंट्रोल रूम ने इस रूट पर चलने वाली रेलगाड़ियों का रूट बदल दिया है वहीं कई रेलगाड़ियों को रोक दिया गया है।

पटरी से उतरने के पीछे भी साजिश की आशंका?

उधर रेलवे पुलिस ने अब जांच शुरू कर दी है। रेल के पटरी से उतरने के कारणों की तलाश शुरू हो गई है। दूसरी रेलगाड़ियों की तरह लोकमान्य तिलक-शालीमार एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के पीछे भी साजिश की आशंका जताई जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें