देश

Crime in J&K: जम्मू-कश्मीर में अपराध बढ़े, हिंसक अपराधों में मामूली गिरावट, NCRB रिपोर्ट में हुआ खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 19, 2022, 06:02 PM IST

J&K में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध का ग्राफ बढ़ा है,NCRB की रिपोर्ट में ये सामने आया है।

Image

Crime in J&K: जम्मू-कश्मीर में अपराध बढ़े, हिंसक अपराधों में मामूली गिरावट, NCRB रिपोर्ट में हुआ खुलासा

NCRB Report for Crime in J&K: जम्मू-कश्मीर (J&K) में वर्ष 2021 में पिछले साल की तुलना में अपराध के मामलों में 24.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जबकि हिंसक अपराधों में मामूली गिरावट देखी गई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की नवीनतम रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 2019 में भारतीय दंड संहिता (IPC) संबंधी 22,404 अपराध और विशेष एवं स्थानीय कानून (SLL) संबंधी 3,004 अपराध सहित कुल 25,408 संज्ञेय मामले सामने आए थे जबकि 2021 में आपराधिक मामलों का कुल आंकड़ा बढ़कर 31,675 हो गया, जिसमें 27,447 आईपीसी संबंधी अपराध और 4,228 एसएलएल संबंधी अपराध शामिल हैं।

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के दौरान वर्ष 2020 में कुल 28,911 संज्ञेय अपराध दर्ज किए गए, जिनमें 25,233 आईपीसी संबंधी अपराध और 3,678 एसएलएल संबंधी अपराध शामिल रहे।रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 से 2021 के बीच प्रति लाख पर अपराध दर्ज होने की दर 235.7 रही जबकि आरोपपत्र दाखिल करने की दर 81.4 प्रतिशत रही।

2021 में हत्या के 136 मामले दर्ज किए गए

हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंसक अपराध की घटनाओं में मामूली गिरावट दर्ज की गई और 2019 में 3,100 के मुकाबले 2021 में 3,072 ऐसी घटनाएं दर्ज की गईं। रिपोर्ट में कहा गया कि 2021 में हत्या के 136 मामले दर्ज किए गए जबकि इसके पिछले साल हत्या के 149 मामले सामने आये थे। केंद्र शासित प्रदेश में 2019 में हत्या के 119 मामले दर्ज किए गए थे।

चरमपंथी घटनाओं के कारण 30 लोगों की जान चली गई

Crime in jammu kashmir

जम्मू कश्मीर में अपराध को लेकर NCRB REPOT सामने आई है

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2021 में हत्या के 136 मामलों में आतंकवाद या चरमपंथी घटनाओं के कारण 30 लोगों की जान चली गई। वहीं, हत्या के मामलों में आरोपपत्र दाखिल करने की दर 79.9 प्रतिशत दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, 3072 हिंसक अपराधों में बलात्कार के 315 मामले, अपहरण से संबंधित 1,041 मामले, दंगे के 751 मामले और आगजनी के 131 मामले शामिल रहे।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article