इसके अलावा देश के कुल 60% केस गुजरात और केरल में मिले हैं। अगर पूरे देश की बात करें तो सोमवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हजार के पार हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब देश में सक्रिय मरीज 10300 हो गए हैं। देश में बीते सात दिनों में 78 फीसदी कोरोना केस बढ़े हैं।
देश
डरा रहा कोरोना: दिल्ली में संक्रमण दर 9 फीसदी के पार, अकेले मुंबई में 500 एक्टिव केस, देश की टेंशन बढ़ा रहे ये दो सूबे
- Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
- Updated Mar 28, 2023, 07:06 AM IST
दिल्ली में संक्रमण दर बढ़ती जा रही है। मंगलवार को यह 9.13 प्रतिशत पहुंच गई। दूसरी तरह देश के 60 फीसदी मामले गुजरात और केरल में मिले हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, यह आंकड़े डराने वाले हैं।
भारत में कोरोना मामले
Photo : BCCL
