देश

देश में लोकतंत्र का अभाव, चुनौतियां से घिरा हुआ है संविधान: उपराष्ट्रपति पद उम्मीदवार सुदर्शन

Vice President Election: उपराष्ट्रपति पद लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि देश में ‘‘लोकतंत्र का अभाव’’ है और संविधान चुनौतियों से घिरा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संसद में गतिरोध भी आवश्यक है, लेकिन इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अभिन्न अंग नहीं बनने देना चाहिए।

Image

उपराष्ट्रपति पद लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Vice President Election: उपराष्ट्रपति पद लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि देश में ‘‘लोकतंत्र का अभाव’’ है और संविधान चुनौतियों से घिरा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि इस महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर चुने जाने की स्थिति में वह संविधान की रक्षा और संरक्षण के लिए संकल्पित रहेंगे।

सुदर्शन रेड्डी ने क्या कुछ कहा?

रेड्डी ने समाचार एजेंसी भाषा को दिए एक विस्तृत साक्षात्कार में अपनी उम्मीदवारी, संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों पर बहस तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उन पर नक्सलवाद का समर्थन करने का आरोप लगाए जाने सहित कई मुद्दों पर सवालों के जवाब दिए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संसद में गतिरोध भी आवश्यक है, लेकिन इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अभिन्न अंग नहीं बनने देना चाहिए। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ने कहा कि पहले घाटे वाली अर्थव्यवस्था की बात होती थी, लेकिन अब ‘‘डेफिसिट इन डेमोक्रेसी’’ (लोकतंत्र का अभाव) है।

रेड्डी ने कहा कि भारत एक संवैधानिक लोकतंत्र बना हुआ है, फिर भी यह ‘‘मुश्किल में’’ है।

उन्होंने इस विषय पर चर्चा का स्वागत किया कि क्या वर्तमान समय में संविधान पर हमला हो रहा है। रेड्डी ने कहा कि लोकतंत्र व्यक्तियों के बीच टकराव से कम और विचारों के बीच टकराव से ज़्यादा जुड़ा है तथा सरकार और विपक्ष के बीच संबंध बेहतर होने चाहिए। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रेड्डी ने कहा कि ‘‘संविधान को अक्षुण्ण रखने की उनकी यात्रा जारी है, और अंततः अवसर मिलने पर यह संविधान की रक्षा और बचाव में परिणत होगी।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘मैं इस यात्रा को भी ऐसा ही मानता हूँ, और अंततः अवसर मिलने पर यह संविधान की रक्षा और संरक्षण में परिणत होगी... अब तक, मैं संविधान की रक्षा कर रहा था और यही एक न्यायाधीश को दिलाई जाने वाली शपथ है... इसलिए यह यात्रा मेरे लिए कोई नयी बात नहीं है।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article