देश

'भारत को इस्लामिक देश बनाना चाहती है कांग्रेस', केंद्रीय मंत्री ने INDI गठबंधन पर लगाया 'वोट जिहाद' का आरोप

Political News: मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी तुष्टिकरण की राजनीति कर भारत को इस्लामिक देश बनाना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने यह टिप्पणी पत्रकारों द्वारा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद द्वारा किए गए एक नवीनतम खुलासे के बारे में पूछे जाने की।

Image

गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री।

Photo : Times Now Digital

Giriraj Singh Slams Congress: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल भारत को इस्लामिक राज्य बनाने का प्रयास बनाना चाहते हैं। उन्होंने बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, 'देश में हिंदू आबादी में तेजी से गिरावट आ रही है। देश जब आजाद हुआ तब हिंदुओं की जनसंख्या कुल जनसंख्या का 88 प्रतिशत थी। यह अब 70 प्रतिशत पर आ गयी है जबकि मुस्लिम आबादी 1947 के सात फीसदी से बढ़कर लगभग 20 प्रतिशत हो गई है।'

इस्लामिक देश बनाने की चाहत रखने का लगाया आरोप

गिरिराज सिंह ने कहा, 'यह सब कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हुआ। कांग्रेस और उसके सहयोगी तुष्टिकरण की राजनीति के माध्यम से भारत को एक इस्लामिक राज्य बनाना चाहते हैं।' केंद्रीय मंत्री ने यह टिप्पणी पत्रकारों द्वारा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद द्वारा किए गए एक नवीनतम खुलासे के बारे में पूछे जाने की। उन्होंने कहा, 'यह कांग्रेस सरकार ही थी जिसने 1971 के बाद विशेष रूप से बिहार और देश के अन्य हिस्सों में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों और रोहिंग्याओं को आश्रय दिया। यह सब कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हुआ। यहां तक कि मुसलमानों का प्रजनन दर भी हिंदुओं से लगभग 1.25 प्रतिशत अधिक है।'

'इंडिया गठबंधन के नेताओं की मंशा बहुत खतरनाक है'

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगी संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन करके पिछले दरवाजे से मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं... वे धर्म के आधार पर आरक्षण को बढ़ावा दे रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व वाला राजग ऐसा बिल्कुल नहीं होने देगा।' बेगूसराय लोकसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा, 'इंडिया गठबंधन सनातन धर्म के खिलाफ है। उसके नेता अपनी वोट बैंक की राजनीति के तहत सनातन धर्म को निशाना बनाते हैं... वे ‘वोट-जिहाद’ को बढ़ावा दे रहे हैं। इंडिया गठबंधन के नेताओं की मंशा बहुत खतरनाक है... वे मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के खिलाफ ‘वोट जिहाद’ में लिप्त हैं। वे एक खास धर्म के लोगों से एकजुट होकर राजग गठबंधन के खिलाफ वोट करने का आह्वान कर रहे हैं।'

बेगूसराय लोकसभा सीट से राजग उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का यहां मुकाबला इंडिया गठबंधन में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार अवधेश राय से है। बिहार की बेगूसराय, दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा सीटों पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होंगे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!