देश

अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत पर राहुल का हमला, बोले- कॉम्प्रोमाइज्ड PM से एक शब्द नहीं निकला, अब G7 में गले मिलेंगे

Indian Sailors Killed American Strikes: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय समुद्र में अमेरिकी हमलों के दौरान तीन भारतीय नाविकों की मौत को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।

Image

अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों की मौत पर राहुल का हमला, बोले- कॉम्प्रोमाइज्ड PM से एक शब्द नहीं निकला, अब G7 में गले मिलेंगे (ANI)

Rahul Gandhi Attacks PM Modi: अंतरराष्ट्रीय समुद्री जल क्षेत्र में हुए अमेरिकी हमलों में भारतीय नाविकों की मौत को लेकर देश के भीतर एक बड़ा सियासी तूफान खड़ा हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक बेहद आक्रामक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम' करार दिया है।

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब अगले ही हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों के समूह 'जी-7' (G7 Summit) की बैठक में हिस्सा लेने विदेश रवाना होने वाले हैं।

'तीन दिन में तीन जहाजों पर अमेरिकी हमले, हमारे पीएम चुप'

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि पिछले तीन दिनों के भीतर अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में तीन अलग-अलग जहाजों पर अमेरिकी सेना या अमेरिकी सुरक्षा बलों द्वारा हमले किए गए हैं। इन हमलों में दुर्भाग्यवश तीन भारतीय नागरिकों की जान चली गई है।

प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लेते हुए राहुल गांधी ने लिखा, 'अन्तर्राष्ट्रीय जल में तीन दिन में तीन जहाजों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीयों की मृत्यु हो गई। और हमारे Compromised PM? एक शब्द तक नहीं। जब कोई विदेशी ताकत किसी भारतीय की हत्या करे, तो प्रधानमंत्री को बोलना पड़ता है। लेकिन मजाल है जो ये एक शब्द बोल जाएं।'

अपकमिंग G7 समिट को लेकर कसा तंज

राहुल गांधी ने अपने हमले में अगले सप्ताह होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन का भी विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी ताकतों को नाराज न करने के डर से प्रधानमंत्री भारतीय बेटों की रक्षा करने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

विपक्ष के नेता ने तंज कसते हुए आगे लिखा, 'अगले हफ्ते G7 में, हमारे नाविकों की हत्या के बस चंद दिनों बाद, मोदी जी मुस्कुराएंगे, गले मिलेंगे और समझौते करेंगे- मगर, उन तीन भारतीयों के लिए उनके पास एक शब्द भी नहीं होगा।' राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री में उन ताकतों को नाराज करने की न तो हिम्मत है और न ही ताकत, जिन्होंने भारत माता के बेटों की जान ली है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!