देश

विपक्ष आज कर सकता उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम का ऐलान, ISRO साइंटिस्ट और DMK सांसद के नाम पर चर्चा

Congress: विपक्षी दल एक और दौर की बैठकों के बाद आज उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं। देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद के लिए दक्षिण बनाम दक्षिण का मुकाबला होने की संभावना है।

Image

विपक्ष आज कर सकता उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम का ऐलान (Twitter)

Photo : Twitter

Vice Presidential Election: विपक्षी दल मंगलवार को एक और दौर की बैठकों के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं। देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद के लिए दक्षिण बनाम दक्षिण का मुकाबला होने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सोमवार शाम कई विपक्षी नेताओं ने मुलाकात की और उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के नामों पर चर्चा की। कुछ नाम सुझाए गए, जिनमें तमिलनाडु से भी कुछ नाम शामिल थे। इससे पहले दिन में रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने नए उपराष्ट्रपति के सर्वसम्मति से चुनाव के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे सहित कुछ विपक्षी दलों के नेताओं से संपर्क किया और सी पी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी के लिए उनका समर्थन मांगा।

विपक्ष की लिस्ट में इसरो के वैज्ञानिक का नाम भी प्रस्तावित

सूत्रों ने कहा कि विपक्ष 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार उतार सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए ऐसे गैर-राजनीतिक चेहरे को मैदान में उतारना चाहता है, जिसकी राष्ट्रीय प्रतिष्ठा और कद हो। उन्होंने बताया कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेताओं ने उपराष्ट्रपति पद के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वैज्ञानिक का नाम प्रस्तावित किया है, जो तमिलनाडु से हैं और काफी सम्मानित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस उम्मीदवारी के लिए तैयार है। वरिष्ठ द्रमुक नेता तिरुचि शिवा का नाम भी चर्चा में है, लेकिन अन्य विपक्षी नेताओं के साथ अभी इस पर चर्चा होनी बाकी है। शिवा ने हालांकि यह कहते हुए इस संबंध में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि इस मामले पर उनका नेतृत्व फैसला लेगा।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन तमिलनाडु से हैं, जहां 2026 में चुनाव होने हैं। बैठक में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पाार्टी (माकपा) महासचिव एम ए बेबी, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन, राष्टीय जनता दल के प्रेमचंद गुप्ता, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, द्रमुक की कनिमोई और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता विजय हंसदा सहित विपक्षी नेता मौजूद थे। खरगे और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अन्य दलों के शीर्ष नेताओं से भी चर्चा की। उन्होंने उनसे फोन पर बात की और कुछ नामों पर चर्चा की। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने बाद में कहा कि विपक्षी नेताओं की मंगलवार को फिर से बैठक होगी। रमेश ने एक्स पर लिखा कि संसद में सभी विपक्षी दलों के नेताओं की एक बैठक कल यानी मंगलवार 19 अगस्त को अपराह्न साढ़े 12 बजे 10, राजाजी मार्ग पर होगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

केजरीवाल का दावा: भारत में मेरा सोशल मीडिया अकाउंट प्रतिबंधित; Meta दे जवाब, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

केजरीवाल का दावा: भारत में मेरा सोशल मीडिया अकाउंट प्रतिबंधित; Meta दे जवाब, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

झारखंड: 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, परीक्षाओं में गड़बड़ी पर प्रदर्शन तेज, बातचीत के लिए सरकार ने बनाई टीम

झारखंड: 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, परीक्षाओं में गड़बड़ी पर प्रदर्शन तेज, बातचीत के लिए सरकार ने बनाई टीम

UP: मदरसों में अब इंटर तक ही पढ़ाई, कामिल-फाजिल पाठ्यक्रम होंगे बंद, मौलाना शहाबुद्दीन ने पुनर्विचार की मांग उठाई

UP: मदरसों में अब इंटर तक ही पढ़ाई, कामिल-फाजिल पाठ्यक्रम होंगे बंद, मौलाना शहाबुद्दीन ने पुनर्विचार की मांग उठाई

आज की ताजा खबर, 6 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सोनम वांगचुक बोले- मंत्रियों ने तोड़ा वादा...करणी सेना और नागपुर से उठे आरक्षण विरोधी स्वर, ईरान ने कहा, 'मोजतबा खामेनेई से संपर्क करना बेहद कठिन'

आज की ताजा खबर, 6 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सोनम वांगचुक बोले- मंत्रियों ने तोड़ा वादा...करणी सेना और नागपुर से उठे आरक्षण विरोधी स्वर, ईरान ने कहा, 'मोजतबा खामेनेई से संपर्क करना बेहद कठिन'

'नेताओं ने मेरा भरोसा तोड़ दिया', सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात, 26 दिन के अनशन से जुड़ी है घटना

'नेताओं ने मेरा भरोसा तोड़ दिया', सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात, 26 दिन के अनशन से जुड़ी है घटना