देश

कांग्रेस का घोषणापत्र भारत नहीं, पाकिस्तान के लिए ज्यादा अच्छा...हिमंत बिस्वा सरमा ने क्यों कही ऐसी बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2024, 08:34 AM IST

Congress Manifesto 2024: हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम, देश में कोई नहीं चाहता कि तीन तलाक वापस हो, बाल विवाह हो या लोग कई शादी करें। कांग्रेस का घोषणापत्र इन्हीं मुद्दों पर है। कांग्रेस की सोच के विपरीत भाजपा देश में विकास की राजनीति कर रही है।

Image

हिमंता बिस्वा सरमा

Photo : ANI

Congress Manifesto 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इसे न्यायपत्र नाम दिया है, जिसमें 5 न्याय और 25 गारंटी की बात कही गई है। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने घोषणापत्र इस तरह से तैयार किया है, जैसे कि वे भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में चुनाव लड़ रहे हों।

सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का चुनाव घोषणापत्र भारत की तुलना में पड़ोसी पाकिस्तान में चुनाव के लिए अधिक उपयुक्त है। उन्होंने कहा, कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता में आने के लिए समाज को विभाजित करना है। कांग्रेस फूट डालो और राज करो की नीति चाहती है। पार्टी का घोषणा पत्र तुष्टीकरण की राजनीति से भरा है।

तीन तलाक-बाल विवाह कोई नहीं चाहता

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम, देश में कोई नहीं चाहता कि तीन तलाक वापस हो, बाल विवाह हो या लोग कई शादी करें। कांग्रेस का घोषणापत्र इन्हीं मुद्दों पर है। कांग्रेस की सोच के विपरीत भाजपा देश में विकास की राजनीति कर रही है। सीएम ने जोरहाट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम राज्य में कम से कम 30 लाख महिलाओं को लखपति दीदी नहीं बना देते। बता दें, शुक्रवार असम सीएम ने सवाल किया था कि क्या लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र किसी विदेशी एजेंसी द्वारा डिजाइन किया गया था।

कांग्रेस ने किया पलटवार

हिमंत बिस्वा सरमा के दावे पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा कि सरमा जैसे दलबदलू व्यक्ति सबसे पुरानी पार्टी के धर्मनिरपेक्ष और समावेशी लोकाचार को नहीं समझ पाएंगे। इसने जोर देकर कहा कि उसके घोषणापत्र का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा करना है। कांग्रेस की असम इकाई के प्रवक्ता बेदब्रत बोरा ने कहा सरमा कई वर्षों तक कांग्रेस में रहे, लेकिन वह पार्टी के मुख्य लोकाचार को नहीं समझ सके। इसलिए वह भाजपा में चले गए। पिछले कुछ समय से भाजपा में रहने के बाद भी, वह अब भी भगवा दल के प्रति अपनी वफादारी साबित करने के लिए कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश करते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!