देश

'मनुवाद की वापसी' ट्वीट पर BJP ने उदितराज को घेरा, बोली-झलक रही राम मंदिर बनने की पीड़ा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2024, 11:30 AM IST

Uditraj News : भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने उदित राज एवं कांगेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन बातों से साफ है कि कांग्रेस की 'नफरत की दुकान' चला रही है। उसे राम मंदिर बनने से पीड़ा हो रही है। वह मजहबी तुष्टिकरण कर रही है।

Image

कांग्रेस नेता उदितराज के बयान पर विवाद।

Uditraj : कांग्रेस नेता उदित राज के एक ट्वीट पर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने X पर किए गए अपने पोस्ट में सोमवार को कहा कि 'पांच सौ साल बाद मनुवाद की वापसी हो रही है।' इस ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर निशाना साधा और उनकी आलोचना की। हालांकि, बाद में उदितराज अपने इस पोस्ट पर सफाई देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि वह राम मंदिर का विरोध नहीं कर रहे हैं और उनके इस ट्वीट को राम मंदिर से जोड़कर न देखा जाए। बता दें कि अयोध्या में भगवान राम के बाल स्वरूप राम लला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा आगामी 22 जनवरी को होगी। इस कार्यक्रम के लिए सोनिया गांधी, मल्लिकार्जन खरगे, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और अधीर रंजन चौधरी को न्योता मिला है।

जनमानस को नहीं समझ रहा कांग्रेस-भाजपा

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने उदित राज एवं कांगेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन बातों से साफ है कि कांग्रेस की 'नफरत की दुकान' चला रही है। उसे राम मंदिर बनने से पीड़ा हो रही है। वह मजहबी तुष्टिकरण कर रही है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की ये टिप्पणियां लोकसभा चुनाव 2024 में महंगी पड़ने जा रही हैं। कांग्रेस देश एवं जनता की जनमानस को नहीं समझ रही।

'भाजपा के लोग निचली जातियों के यहां जाकर भोजन कर रहे'

वहीं, उदित राज ने अपनी सफाई में कहा कि भाजपा देश में जाति-व्यवस्था को एक बार फिर सामने ला रही है। ये छोटी जातियों के यहां जाकर भोजन कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह राम मंदिर का विरोध नहीं कर रहे हैं। सरकार खूब बड़ा मंदिर बनाकर उसमें पूजा-पाठ करे, इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

कर्नाटक के योजना और सांख्यिकी मंत्री दशरथैया सुधाकर ने भी राम मंदिर को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा अब अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन के साथ भी ऐसी ही रणनीति अपना रही है। सुधाकर ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले लोकसभा चुनाव में वोट हासिल करने के लिए पुलवामा आतंकी हमले का इस्तेमाल किया और इस चुनाव में वे भगवान राम का इस्तेमाल कर रहे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article