देश

युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध, QS Asia रैंकिंग पर बोले पीएम मोदी

मंगलवार को घोषित क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग के अनुसार, पांच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु और दिल्ली विश्वविद्यालय एशिया के शीर्ष 100 संस्थानों में शामिल हैं।

Image

QS एशिया रैंकिंग पर पीएम ने जताई खुशी (ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि क्यूएस एशिया रैंकिंग में भारतीय विश्वविद्यालयों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि देखकर उन्हें खुशी हुई है। प्रधानमंत्री ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2026 रिपोर्ट का लिंक साझा किया, जिसमें कहा गया है कि इस सूची में शामिल भारतीय विश्वविद्यालयों की संख्या 2016 में 24 से बढ़कर 2026 में 294 हो गई है।

भारतीय विश्वविद्यालयों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि देखकर खुशी हुई- पीएम मोदी

उन्होंने कहा, पिछले एक दशक में क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QS Asia rankings) में भारतीय विश्वविद्यालयों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि देखकर खुशी हुई। हमारी सरकार अनुसंधान और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हमारे युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम पूरे भारत में और अधिक शैक्षणिक संस्थानों को सक्षम बनाकर इस क्षेत्र में संस्थागत क्षमताओं का निर्माण भी कर रहे हैं।

मंगलवार को घोषित क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग के अनुसार, पांच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु और दिल्ली विश्वविद्यालय एशिया के शीर्ष 100 संस्थानों में शामिल हैं।

आईआईटी-दिल्ली, आईआईटी-मद्रास, आईआईटी-बॉम्बे, आईआईटी-कानपुर और आईआईटी-खड़गपुर शीर्ष 100 एशियाई संस्थानों की सूची में शामिल हैं। इस वर्ष 59वें स्थान पर रहने वाले आईआईटी-दिल्ली को लगातार पाँचवें वर्ष सर्वश्रेष्ठ भारतीय संस्थान घोषित किया गया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article