देश

'कहा था चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी', LPG के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी और अखिलेश ने BJP पर बोला हमला

Commercial LPG Cylinder Price Hike: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी के बाद देश में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है।

Image

एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला (X/INC)

Commercial LPG Cylinder Price Hike: देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं और इसे आम लोगों पर बोझ बढ़ाने वाला कदम बताया है। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि पहले ही चेतावनी दी गई थी कि चुनाव के बाद महंगाई बढ़ेगी।

आम लोगों की थाली पर पड़ेगा सीधा असर

उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई है, जिससे छोटे व्यापारियों, होटल, ढाबा, बेकरी और हलवाई जैसे व्यवसायों पर असर पड़ेगा। उनका कहना है कि इसका सीधा असर आम लोगों की थाली तक पहुंचेगा और आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी असर दिख सकता है। वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह सीधे लोगों की जिंदगी से जुड़ी है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जो लोग खुद बाजार से सामान नहीं खरीदते, उन्हें आम जनता की परेशानी का अंदाजा नहीं होता।

छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग महंगाई से ज्यादा प्रभावित

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि सरकार को महंगाई और बेरोजगारी पर गंभीर चर्चा करनी चाहिए और इसके लिए संसद में निंदा प्रस्ताव लाना चाहिए। विपक्ष का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की जेब पर दबाव बढ़ रहा है और इसका असर हर घर की रसोई तक पहुंच रहा है। खासकर छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग इस महंगाई से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। फिलहाल सरकार की ओर से इस मुद्दे पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और भी गर्मा सकता है, क्योंकि महंगाई को लेकर जनता में भी चिंता बढ़ती जा रही है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article