पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के त्रिशूलापट्टी इलाके में रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान 46 साल के चंदन भल्ला के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक विदित राज भुंडेश ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। उन्होंने कहा, 'मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम होने के बाद ही चल सकेगा।'
पुलिस ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, भल्ला को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से बाहर चले गए थे।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: 'अल्लाह से दुआ करूंगा कि सुवेंदु अधिकारी को पृथ्वी से हटा दें', हुमायूं कबीर ने बंगाल CM को लेकर दिया विवादित बयान'
भाजपा के बोलपुर संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष श्यामापद मंडल ने कहा कि भल्ला पार्टी के 'पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता' थे। मंडल ने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे पार्टी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हम चाहते हैं कि पुलिस प्रशासन 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करे।'
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: 'कुणाल घोष पर ही क्यों बार-बार अंडे फेंके जा रहे हैं', दिलीप घोष ने दी TMC नेता को नसीहत'
'मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद ही चल पाएगा'
पुलिस ने कहा कि 'मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद ही चल पाएगा, बताया कि दोषियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।परिवार के सदस्यों के मुताबिक, भल्ला को किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से निकल गए थे। BJP के बोलपुर संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष श्यामपदा मंडल ने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे पार्टी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
