क्रिकेट

World Cup 2027 Schedule: इस तारीख को ICC घोषित कर सकता है वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए आईसीसी जल्दी ही शेड्यूल का ऐलान कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, 1 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी हो सकता है। इस मेगा इवेंट के होस्ट नेशन और वेन्यू का पहले ही ऐलान हो चुका है।

Image

1 अक्टूबर को जारी हो सकता वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल। फोटो- ICC

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी टीमों और क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी जल्द ही वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी 1 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर सकता है। वर्ल्ड कप के होस्ट नेशन और वेन्यू का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। माना जा रहा है कि पिछले साल अक्टूबर और नवंबर में इस मेगा इवेंट का आयोजन हो सकता है।

तीन देश करेंगे संयुक्त मेजबानी

ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 क्रिकेट के सबसे बड़े वनडे टूर्नामेंट का 14वां एडिशन है और इसे साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर होस्ट करेंगे। 2003 के बाद पहली बार इस इवेंट को अफ्रीका में पहली बार आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में 14 टीमें खिताब जीतने के लिए 12 जगहों पर 57 मैचों में मुकाबला करेंगी। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे का दूसरी बार मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप होस्ट करने का मौका होगा, जबकि नामीबिया अपने इतिहास में पहली बार टूर्नामेंट में मैच होस्ट करेगा।

इन 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे मुकाबले

वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग), सेंचुरियन (त्शवाने), न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केप टाउन), किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन), सेंट जॉर्ज पार्क (गकेबरहा), मंगांग ओवल (ब्लोमफोंटेन), बोलैंड पार्क (पार्ल), और साउथ अफ्रीका में बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी, जिसे पहले ईस्ट लंदन के नाम से जाना जाता था। इसके अलावा हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो), और जिम्बाब्वे में नया बना मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स)। वहीं, नामीबिया में नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक) पर मैच खेले जाएंगे।

नए फॉर्मेट में खेला जाएगा वनडे वर्ल्ड कप

ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 एक नए फॉर्मेट में खेला जाएगा। 12 से 14 रैंक वाली तीन टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में सुपर सीरीज खेलेंगी। उस राउंड की विजेता टीम ग्रुप स्टेज में आगे बढ़ेगी। अगले स्टेज में 12 टीमें होंगी, जिन्हें छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी पांच टीमों के साथ एक-एक मैच खेलेगी।

हर ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें और दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली सबसे टीम, सुपर 7 स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके बाद क्वालीफाई करने वाली सात टीमें आपस में एक-एक बार सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इसके साथ ही सुपर 7 स्टेज के आखिर में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article