देश

Ankita Bhandari: अंकिता भंडारी के माता-पिता से घर जाकर मिले सीएम धामी, 'कठोर सजा' का दिया आश्वासन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 05:22 PM IST

Ankita Bhandari: इससे पहले शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के पिता से फोन पर बात कर संवेदनाएं प्रकट की थी और उन्हें उनकी बेटी की हत्या की निष्पक्ष और त्वरित जांच का आश्वासन दिया था। वहीं इस बीच उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने अंकिता भंडारी मामले की जांच की निगरानी और उसके हर पहलू पर नजर रखने के लिये एक समिति गठित की है।

Image

अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले सीएम धामी।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. अंकिता भंडारी के माता-पिता से घर जाकर मिले सीएम धामी
  2. सीएम धामी ने 'कठोर सजा' का दिया आश्वासन
  3. आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा-सीएम धामी

Ankita Bhandari: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पौड़ी जिले के डोभ श्रीकोट गांव में अंकिता भंडारी के माता-पिता से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके माता-पिता को आश्वासन दिया कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी और आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता भंडारी उत्तराखंड (Uttarakhand) की बेटी है। उसके न्याय के लिए जो भी जरूरी कार्रवाई होगी, वो हम करेंगे क्योंकि उत्तराखंड में इस तरह का जघन्य अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। साथ ही कहा कि हमारा हर संभव प्रयास रहेगा कि आरोपी को कठोर से कठोर सजा मिले।

अंकिता भंडारी के माता-पिता से घर जाकर मिले सीएम धामी

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने मामले में समिति गठित की

इससे पहले शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने अंकिता भंडारी के पिता से फोन पर बात कर संवेदनाएं प्रकट की थी और उन्हें उनकी बेटी की हत्या की निष्पक्ष और त्वरित जांच का आश्वासन दिया था। वहीं इस बीच उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने अंकिता भंडारी मामले की जांच की निगरानी और उसके हर पहलू पर नजर रखने के लिए एक समिति गठित की है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि ये एक संवेदनशील मसला है, जहां तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। जांच पर निगाह रखने के लिए एक विशेष समिति गठित की है। उन्होंने बताया कि यमकेश्वर के उपजिलाधिकारी, पौड़ी के जिला कार्यक्रम अधिकारी और लक्ष्मणझूला पुलिस थाने के उपनिरीक्षक को समिति में शामिल किया गया है, जो आयोग को जांच की प्रगति के बारे में सूचित करती रहेगी।

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में एक रिजॉर्ट से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 19 साल की अंकिता भंडारी का शव एक नहर से बरामद हुआ था। उसकी हत्या के आरोप में बीजेपी नेता के रिजॉर्ट संचालक बेटा और दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी पुलकित (Pulkit) बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा है। विनोद और उनके दूसरे बेटे अंकित को इस घटना के सामने आने के बाद बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। पौड़ी के श्रीकोट की रहने वाली अंकिता भंडारी भोगपुर क्षेत्र में वनतारा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। वह 19 सितंबर को लापता हो गई थी।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश