देश

Chhattisgarh: बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान जमकर हुआ पथराव, झांकी निकालने पर हुआ बवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 02:40 PM IST

Chhattisgarh के Bilaspur में दुर्गा विसर्जन के दौरान झांकी निकालने को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि 2 पक्षों में विवाद के बाद मामला मारपीट पर उतर आई और इस दौरान पथराव भी हुए है।

KEY HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में जमकर पथराव
  • पत्थरबाजी में दोनों पक्ष के कई लोग हुए घायल
  • वाहनों और डीजे को भी किया गया पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (Bilaspur) से आ रही है जहां दुर्गा विसर्जन (Durga Pooja) के दौरान दो पक्षों की भिड़ंत हो गई जिसके बाद जमकर दोनों के बीच पथराव हुआ यहां तक की विसर्जन में लगे वाहनों और डीजे पर भी जमकर तोड़फोड़ की गई। बिलासपुर में हर वर्ष दशहरे (Dussehra) के दूसरे दिन पूरे शहर में एक साथ झांकी निकालकर दुर्गा विसर्जन किया जाता है, बीती रात से ही शहर के गोल बाजार से लेकर पचरी घाट तक विसर्जन की तैयारियां की गई थी इस दौरान राजनैतिक और सामाजिक तौर पर झांकियों के स्वागत की व्यवस्था भी बनाई गई थी लेकिन दुर्गा विसर्जन के दौरान दो गुट की आपस में झगड़ा हो गया जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर पथराव किया गया।

जमकर हुआ पथराव

पथराव में पुरुषों के साथ महिलाओ ने भी पत्थर चलाएं, इस दौरान दर्जन भर से अधिक लोगों के सिर और शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटे आई है। कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी-बड़ी बात करने पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी भी इस दौरान नदारद रहे। दौरान पथराव हुआ आसपास में लोगों की संख्या बहुतायत में मौजूद थी। विवाद में एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट की झांकी और साउंड सिस्टम में जमकर तोड़फोड़ करने के साथ साथ पथराव भी किया तथा लोगों से मारपीट की।

पुलिस रही नदारद

सड़क किनारे खड़ी खड़े लोगों को भी निशाना बनाया गया वो तो गनीमत रही कि लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। कार्यक्रम के शुरुआत से ही पुलिस की व्यवस्था कहीं नजर नहीं आ रही थी जिसके बाद सुबह होते होते पूरी व्यवस्था को मुट्ठी भर पुलिस वाले संभाल रहे थे जिस दौरान पथराव हुआ उस दौरान एक भी पुलिसकर्मी आसपास नजर नहीं आया इतना ही नहीं।सूचना के बाद भी पुलिस मौके से नदारद रही। पथराव की सूचना मिलने के बाद देर सवेर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एक-एक कर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा है वही, पथराव के बाद अलग-अलग मंडली के लोगों से बयान ले रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित