देश

गुजरात में बवाल: इधर जश्न के बीच पथराव, 6 जख्मी, उधर धार्मिक झंडा लगाने पर भिड़े 2 गुट

  • Agency by: ANI
  • Updated Oct 4, 2022, 09:24 AM IST

खेड़ा के डीएसपी के मुताबिक, मामले के सभी आरोपियों की पहचान कर लगी गई है और उनके खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया जा रहा है। इस बीच, गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और जरूरी बंदोबस्त किए गए हैं।

Image

यह घटना गुजरात के खेड़ा की है।

Photo : ANI

गुजरात में नवरात्रि के जश्न के दौरान खेड़ा में पथराव हो गया। पुलिस के मुताबिक, घटना में छह लोग जख्मी हुए हैं। मंगलवार (तीन अक्टूबर, 2022) को डीएसपी ने पत्रकारों को बताया कि उंधेला गांव में आरिफ और जहीर नाम के दो लोगों की अगुवाई में एक गुट ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। वे लोग वहां गतिरोध पैदा करने लगे थे। बाद में उन्होंने वहां पत्थरबाजी की, जिसमें छह लोग जख्मी हो गए।

खेड़ा के डीएसपी के मुताबिक, मामले के सभी आरोपियों की पहचान कर लगी गई है और उनके खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया जा रहा है। इस बीच, गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और जरूरी बंदोबस्त किए गए हैं।

धार्मिक झंडा लगाने पर भिड़े दो गुट, झड़प; 36 गिरफ्तार

इस बीच, वडोदरा जिले के सावली शहर में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए और पथराव किया। इस मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सावली थाने के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह घटना शनिवार रात उस समय हुई जब लोगों के एक समूह ने धामीजी का डेरा इलाके में बिजली के खंभे पर अपने झंडे के साथ एक धार्मिक झंडा लगाने की कोशिश कर रहे दूसरे समुदाय के लोगों के समक्ष आपत्ति जताई।

पुलिस उप-निरीक्षक ए आर महिदा ने कहा, ‘‘ दोनों समुदायों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन दंगाइयों ने एक वाहन और एक दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया।’’ महिदा ने कहा कि शनिवार देर रात दोनों समूहों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि 43 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक दोनों समुदायों के 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। (एजेंसी इनपुट्स के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश