देश

Chhattisgarh : बीजापुर में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी, CRPF से लेकर STF भी ऑपरेशन में शामिल

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये इस ऑपरेशन में DRG, CRPF, कोबरा, STF, बस्तर फाइटर्स और बस्तरीया बटालियन के करीब 1 हजार से अधिक जवान शामिल हैं।

Image

छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर के गंगालूर पीएस सीमा के अंतर्गत पिड़िया गांव के पास जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी चल रही है। जानकारी के अनुसार, DRG, CRPF, कोबरा, STF, बस्तर फाइटर्स और बस्तरीया बटालियन के करीब 1 हजार से अधिक जवान ऑपरेशन में शामिल है। एसपी ने कहा कि जवानों से संपर्क होने के बाद ही पूरी घटना की जानकारी दी जाएगी।

पहले भी कई बार बीजापुर में हो चकी है मुठभेड़

जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में इससे पहले भी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में के दौरान क्रॉस फायरिंग में छह माह की बच्ची की मृत्यु हो गई तथा उसकी मां घायल हो गई। वहीं, मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुतवंडी गांव के निकट शाम करीब पांच बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान क्रास फायरिंग में मुतवंडी गांव की छह माह की बच्ची की मृत्यु हो गई तथा उसकी मां के हाथ में गोली लग गई थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!