देश

Godhan Nyay Yojana: छत्तीसगढ़ में गौठान से महिलाओं की जिंदगी में आई खुशी, किसी ने खरीदे जेवर तो किसी ने मोबाइल फोन

  • Agency by: Agency
  • Updated May 27, 2023, 10:48 PM IST

Chattisgarh Godhan Nyay Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना प्रदेश में तरक्की के नए रास्ते खोल रही है, इससे ना सिर्फ पशुपालकों, महिलाओं, किसानों की आमदनी बढ़ रही है साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।

Image

छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना प्रदेश में तरक्की के नए रास्ते खोल रही है

Raipur News: छत्तीसगढ़ शासन की गोधन न्याय योजना (Chattisgarh Godhan Nyay Yojana) पशुपालकों, महिलाओं, किसानों और आमजनों के लिए तरक्की के रास्ते खोल रही है। गौठान में आयमूलक गतिविधियों से जुड़ने से स्थानीय स्तर महिलाओं को रोजगार मिल रहा है और उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है। अपने और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में उनकी भागीदारी बढ़ी है। वास्तव में इस योजना ने महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाया है।

जिले के मोहला विकासखंड के रानाटोला गौठान में मां ममता स्वसहायता समूह की महिलाएं गौठान में गोबर से वर्मी खाद बनाने का काम कर रही है। अब तक महिला समूह को वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट का विक्रय कर 2 लाख रूपए का लाभ मिल चुका है। मां ममता स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती तारामती ने बताया कि पहले गांव में कृषि कार्य या मजदूरी करते थे।

जब से हमारे गांव में गौठान बना है, हम गोबर से वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक स्वसहायता समूह की महिलाओं ने 973.30 क्विंटल वर्मी खाद तैयार किया है, जिसमें से 959 क्विंटल खाद का विक्रय कर चुके है। तारामती ने आगे बताया कि गौठान में केंचुआ भी तैयार कर विक्रय किया जा रहा है। खाद बेच कर कमाए पैसों से तारामती ने अपने लिए चांदी की पायल और करधन खरीदी है।

समूह से जुड़ी अन्य महिलाओं ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट बेचकर प्राप्त आय से वे अब परिवार के घर खर्च में भागीदारी देती है तथा अपना और बच्चों की जरूरतों को भी पूरा कर रही हैं। सभी ने अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से किसी ने मोबाईल फोन, तो किसी ने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए पैसे खर्च किये हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों से पुलिस ने खाली कराया हाईवे, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल, दिल्ली आ सकते हैं पूर्व गृह मंत्री

दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों से पुलिस ने खाली कराया हाईवे, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल, दिल्ली आ सकते हैं पूर्व गृह मंत्री

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE:SIT की जांच पूरी होने तक अयोध्या नही छोड़ेंगे चम्पत राय, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE:SIT की जांच पूरी होने तक अयोध्या नही छोड़ेंगे चम्पत राय, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब