देश

बढ़ गई JK LG की शक्तियां, अब उपराज्यपाल के हाथ में आया टेलीकॉम कंट्रोल; केंद्र ने जारी किया आदेश

जम्मू कश्मीर में अब राष्ट्रीय आपातकाल और सुरक्षा मामलों में J&K LG के पास टेलीकॉम कंट्रोल होगा। केंद्र सरकार की ओर से यह आदेश आज जारी किया गया है।

Image

जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा (फाइल फोटो- PTI)

केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। जम्मू कश्मीर में उपराज्यपाल (JK LG) को और पावर देते हुए मोदी सरकार ने अब टेलीकॉम कंट्रोल का अधिकार भी एलजी को दे दिया है। वर्तमान एलजी मनोज सिन्हा इस आदेश के बाद से केंद्र शासित प्रदेश में दूरसंचार सेना का नियंत्रण कर सकेंगे।

केंद्र की ओर से अधिसूचना जारी

आधिकारिक राजपत्र अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल को सार्वजनिक सुरक्षा और राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में दूरसंचार नियंत्रण का प्रयोग करने का अधिकार दिया। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, अब उपराज्यपाल को सिग्नल इंटरसेप्ट करने, टेलीकॉम सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने और संदेशों को डिक्रिप्ट करने जैसी शक्तियों का इस्तेमाल करने का अधिकार होगा। 7 मई 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने दूरसंचार अधिनियम, 2023 की धारा 20(2) के तहत मिलने वाली राज्य सरकार की शक्तियों और जिम्मेदारियों का प्रयोग जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल द्वारा किए जाने को मंजूरी दी है।

अगले आदेश तक एलजी के पास होंगी ये शक्तियां

राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 239(1) के तहत राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक यानी उपराज्यपाल, राष्ट्रपति के नियंत्रण और अगले आदेश तक, दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत राज्य सरकार को प्राप्त शक्तियों और कार्यों का निर्वहन करेंगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article