देश

कनाडाई पीएम मार्क कार्नी 26 फरवरी को आ रहे भारत; पीएम मोदी संग इन 'अहम मुद्दों' पर होगी बात

Canadian PM India Visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी को भारत का दौरा करने वाले हैं वो नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

Image

कनाडाई पीएम मार्क कार्नी 26 फरवरी को आ रहे भारत

Canadian PM India Visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी को भारत का दौरा करने वाले हैं, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार करना तथा रक्षा, ऊर्जा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में नयी साझेदारियां स्थापित करना है।कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्नी पहले मुंबई और फिर नयी दिल्ली जाएंगे, जहां वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

इसमें कहा गया है, 'दोनों नेता व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और एआई, प्रतिभा और संस्कृति तथा रक्षा क्षेत्रों में महत्वाकांक्षी नयी साझेदारियों के माध्यम से कनाडा-भारत संबंधों को प्रगाढ़ एवं विस्तारित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।' कार्नी प्रमुख कारोबारियों से मुलाकात करेंगे, ताकि कनाडा में निवेश के अवसरों को तलाशा जा सके और दोनों देशों के व्यवसायों के बीच नयी साझेदारियां स्थापित की जा सके।

खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की कथित संलिप्तता होने का 2023 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा आरोप लगाये जाने के बाद भारत-कनाडा संबंध बेहद खराब स्थिति में पहुंच गए थे।हालांकि, भारत ने ट्रूडो के इस आरोप को 'बेतुका' बताते हुए खारिज कर दिया था।

भारत ने अपने उच्चायुक्त और पांच अन्य राजनयिकों को वापस बुला लिया था

अक्टूबर 2024 में, भारत ने अपने उच्चायुक्त और पांच अन्य राजनयिकों को वापस बुला लिया था। भारत ने कनाडा के उतने ही राजनयिकों को निष्कासित भी कर दिया था।हालांकि, पिछले साल अप्रैल में हुए कनाडा के संसदीय चुनाव में लिबरल पार्टी के नेता कार्नी की जीत ने संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की प्रक्रिया शुरू करने में मदद की।दोनों देशों ने एक-दूसरे की राजधानियों में अपने-अपने उच्चायुक्तों की नियुक्ति की है।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और कैनबरा भी जाएंगे

पीएम भारत दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और कैनबरा भी जाएंगे। जहां वे पीएम एंथनी अल्बानीज़ से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों, व्यापार और एआई मेत उन्नत प्रौद्योगिकियों पर सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। पीएम कार्नी इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की संसद के दोनों सदनों और आमंत्रित गणमान्य अतिथियों को भी संबोधित करेंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article