देश

दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार हुई बेटी तो भड़के KCR, प्रदर्शन की घोषणा, बेटे KTR भी ED अधिकारी से उलझे

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 15, 2024, 10:38 PM IST

​​बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव को दिल्ली शराब नीति घोटाले के सिलसिले में अपनी बहन के कविता की गिरफ्तारी पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के साथ बहस करते देखा गया।

Image

केसीआर की बेटी के कविता दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार

Photo : Twitter

दिल्ली शराब नीति घोटाले में ईडी ने तेलंगाना की पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता को अरेस्ट कर लिया है। भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता को गिरफ्तार करके दिल्ली लाया गया है। के.कविता की गिरफ्तारी के बाद से केसीआर भड़के दिख रहे हैं। बीआरएस ने पूरे तेलंगाना में शनिवार को प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। के कविता के भाई और तेलंगाना के पूर्व मंत्री केटीआर तो ईडी अधिकारी से उलझते हुए भी दिखे।

प्रदर्शन की घोषणा

के कविता की गिरफ्तारी के बाद बीआरएस ने कहा कि कविता की गिरफ्तारी की हम कड़ी निंदा करते हैं। चुनाव में राजनीतिक लाभ के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर साजिश रची है। MLC कविता की गिरफ्तारी के विरोध में कल सभी निर्वाचन क्षेत्र केंद्रों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व मंत्री हरीश राव ने कहा- "विधायक कविता की गिरफ्तारी का कानूनी सामना करेंगे। गिरफ्तारी हमारे लिए कोई नई बात नहीं है। आंदोलन में हमने कई षड्यंत्रों का सामना किया है।"

ईडी अधिकारी पर बरसे केटीआर

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव को दिल्ली शराब नीति घोटाले के सिलसिले में अपनी बहन के कविता की गिरफ्तारी पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के साथ बहस करते देखा गया। केटीआर के हाथ में एक कागज दिख रहा है, उन्होंने कहा कि अधिकारी ने कहा कि तलाशी पूरी होने के बाद गिरफ्तारी वारंट पेश किया गया था, लेकिन कोई ट्रांजिट वारंट नहीं था। वीडियो में, केटीआर को ईडी अधिकारियों से यह कहते हुए देखा जा सकता है कि आपने सुप्रीम कोर्ट में अंडरटेकिंग दिया है और अब उसका उल्लंघन कर रहे हैं।" ईडी के एक अधिकारी को जवाब में यह कहते हुए सुना जा सकता है, "आपके पास कानूनी उपाय उपलब्ध है।"

ईडी ने के कविता को क्यों किया गिरफ्तार

अब खत्म हो चुके दिल्ली शराब नीति मामले के आरोपियों में से एक अमित अरोड़ा ने पूछताछ के दौरान के कविता का नाम लिया था। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया था कि "साउथ ग्रुप" नामक एक शराब लॉबी थी, जिसने एक अन्य आरोपी विजय नायर के माध्यम से आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेताओं को 100 करोड़ रुपये तक का भुगतान किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने यह भी आरोप लगाया है कि "साउथ ग्रुप" का हैंडलर के कविता का व्यापारिक सहयोगी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!