देश

देर रात तिरुवनंतपुरम में उतरा ब्रिटेन का F-35 लड़ाकू विमान, ईंधन खत्म होने के बाद करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

ब्रिटेन के एक फाइटर जेट ने भारत के तिरुवनंतपुरम में ईंधन खत्म होने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की है। ब्रिटेन के इस फाइटर जेट एफ-35 ने किसी युद्धपोत से उड़ान भरी थी।

Image

तिरुवनंतपुरम में आपात स्थिति में उतरा ब्रिटेन का लड़ाकू विमान (फाइल फोटो- Royal Air forcce)

ब्रिटेन के एक लड़ाकू विमान ने तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग की है। मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटेन के इस लड़ाकू विमान ने ईंधन खत्म होने के बाद लैंडिंग की इजाजत मांगी थी, जिसके बाद तिरुवनंतपुरम में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

कहां से उड़ा था ब्रिटेन का एफ-35

PTI के अनुसार ईंधन खत्म होने के बाद शनिवार रात एक ब्रिटिश एफ-35 लड़ाकू विमान को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने रविवार को बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि विमान ने एक विमानवाहक पोत से उड़ान भरी थी और यह रात करीब साढ़े नौ बजे सुरक्षित उतर गया।

पायलट से मांगी थी मदद

इस संबंध में एक सूत्र ने कहा कि हवाई अड्डा प्राधिकारियों ने सुचारू एवं सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन स्थिति की घोषणा की।उन्होंने कहा, ‘‘पायलट ने कम ईंधन की सूचना दी और उतरने की अनुमति मांगी। पूरी स्थिति से शीघ्रता और पेशेवर तरीके से निपटा गया।’’

अभी तक फाइटर जेट ने नहीं भरी है उड़ान

विमान फिलहाल हवाई अड्डे पर ही खड़ा है। सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार के संबंधित अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ही विमान में ईंधन भरा जाएगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article