देश

BRICS Summit 2026: कजाकिस्तान-फिलीपींस के राष्ट्राध्यक्षों से मिले PM मोदी, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई अहम चर्चा

BRICS Summit 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कजाकिस्तान और फिलीपींस के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता। उन्होंने BRICS Early Warning System पर बनी सहमति को अहम कदम बताया और कहा कि ब्रिक्स में ग्लोबल साउथ का भरोसा बढ़ा है।

Image

पीएम मोदी ने की कजाकिस्तान और फिलीपींस के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक। ANI

Photo : ANI

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कई देशों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कसीम-जोमार्ट टोकायेव के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसके बाद पीएम मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

'कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं': पीएम मोदी

वहीं, दूसरे दिन ब्रिक्स समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,"कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत ने ब्रिक्स के मंच से मित्रता, सहभागिता और सहयोग को आगे बढ़ाया है। हमारा प्रयास रहा है कि ब्रिक्स कॉरपोरेशन सरकारों तक सीमित न रहे।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि दुनिया में बढ़ते तनाव का आम लोगों की जिंदगी पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। PM मोदी ने बताया कि संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और उनसे निपटने के लिए ब्रिक्स अर्ली वॉर्निंग सिस्टम पर सहमति बन गई है। उन्होंने आगे कहा कि ब्रिक्स में ग्लोबल साउथ का भरोसा बढ़ा है।

ब्रिक्स समिट 2026 के समापन भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ब्रिक्स अब अपने तीसरे दशक में प्रवेश करने जा रहा है। दुनिया अब हमसे सिर्फ विचारों और वादों की नहीं, बल्कि ठोस नतीजों की उम्मीद करती है। मुझे भरोसा है कि हम अपनी सामूहिक कोशिशों से इन उम्मीदों पर जरूर खरे उतरेंगे। मैं ब्रिक्स की अगली मेजबानी के लिए चीन को एक बार फिर शुभकामनाएं देता हूं।

वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ब्रिक्स देशों से इनोवेशन इनक्यूबेटर बनाने और भविष्य के उद्योगों को विकसित करने की अपील की। उन्होंने वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत व स्थिर बनाए रखने के लिए सहयोग बढ़ाने को कहा। पारंपरिक उद्योगों को अपग्रेड करके एक साझा और इंटीग्रेटेड मार्केट विकसित करने पर जोर दिया गया।

ग्लोबल ग्रोथ पर सेशन का हुआ आयोजन

रविवार को ब्रिक्स के ओपन सेशन के लिए दुनिया भर के नेता भारत मंडपम पहुंचने लगे हैं। पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, वियतनामी प्रधान मंत्री ले मिन्ह हंग, बुरुंडी के राष्ट्रपति इवारिस्ट नदायिशिमिये, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव और युगांडा के उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो का गर्मजोशी से हाथ मिलाकर स्वागत किया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article