देश

Gujarat Election: भाजपा के 25 प्रतिशत उम्मीदवार होंगे नए- शाह का ऐलान, कहा- AAP काटेगी कांग्रेस का वोट

  • Agency by: IANS
  • Updated Oct 24, 2022, 01:59 PM IST

Gujarat Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने इस साल दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए आठ जिलों के भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। अमित शाह इन दिनों गुजरात में हैं और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।

Image

गुजरात चुनाव को लेकर अमित शाह की तैयारियां जारी

Photo : PTI

Gujarat Election: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा है कि गुजरात विधानसभा के आगामी चुनाव में पार्टी नए चेहरों को 25 फीसदी टिकट देगी। हालांकि उम्मीदवार की जीत की क्षमता पर विचार किया जाएगा।

वड़ोदरा में मीडियाकर्मियों के साथ अनौपचारिक बातचीत में शाह ने कहा कि टिकट के लिए उम्मीदवार के जीतने की क्षमता ही एकमात्र मापदंड है, पार्टी का संसदीय बोर्ड उम्मीदवारों को अंतिम रूप देगा। लेकिन पार्टी नए चेहरों को कम से कम 25 फीसदी टिकट देगी। चुनाव में पार्टी 45 से 46 नए चेहरों को टिकट दे सकती है।

शाह ने कहा कि पार्टी अगर अन्य उम्मीदवारों की अपेक्षा जीतने की क्षमता होगी तो पार्टी तीन-चार बार से निर्वाचित हो रहे उम्मीवारों को टिकट दे सकती है। राज्य में विधानसभा की 182 सीटें हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 99 सीटें जीती थीं।

चुनाव में आप की मौजूदगी पर टिप्पणी करते हुए शाह ने कहा कि अतीत में पार्टियों को वोट बांटने के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों को मैदान में उतारना पड़ता था, उस जगह को आप द्वारा बदल दिया जाएगा, निर्दलीय उम्मीदवार गंभीरता से चुनाव नहीं लड़ते थे, लेकिन मतगणना तक आप गंभीरता से चुनाव लड़ेगी।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि आप कांग्रेस के वोटों में सेंध लगाएगी, इससे भाजपा को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने 5,000 से कम अंतर के साथ लगभग 35 सीटें जीती थीं, 2022 के चुनाव में आप की उपस्थिति के साथ इन 35 सीटों पर भाजपा का अंतर बढ़ जाएगा। शाह ने कहा कि यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है और लोग भाजपा को सत्ता में लाने के लिए वोट करेंगे और कांग्रेस विपक्ष में रहेगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश