देश

Rashtravad: अब बीजेपी सुप्रीमो का UCC पर बड़ा दांव! वक्फ संपत्ति की स्क्रूटनी होगी...और क्या-क्या ?

  • Edited by: रवि वैश्यAuthored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 6, 2022, 06:38 PM IST

JP Nadda big bet on UCC: अब बीजेपी सुप्रीमो जेपी नड्डा का UCC पर बड़ा दांव ? वक्फ संपत्ति की स्क्रूटनी होगी...और क्या-क्या ? जानने के लिए देखिए ये खास पेशकश...

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है,वैसे-वैसे ही BJP चुनाव में जबरदस्त मेहनत कर रही है। आपको बता दें कि भाजपा ने रविवार को अपना चुनावी घोषणापत्र ग्यारह बिंदुओं के साथ जारी किया-समान नागरिक संहिता लागू करने से लेकर राज्य में न्यायिक समितियों के तहत वक्फ संपत्तियों की जांच तक।

घोषणापत्र के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राज्य पार्टी प्रमुख सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य मौजूद थे। अब सवाल ये है कि चुनाव से ठीक पहले BJP UCC की बात करके बड़ा दांव खेल रही है ?

..बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में जनता से कई अहम वादे किए - इसी संकल्प पत्र के जरिए बीजेपी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का बड़ा दावा किया है ...इससे पहले उत्तराखंड में बीजेपी सरकार इसे लागू करने के लिए समिति बना चुकी है तो चुनाव के ऐलान से ठीक पहले गुजरात में भी बीजेपी ने UCC पर समिति बनाई है .....बीजेपी ने वादा किया कि अब हिमाचल प्रदेश में बीजेपी यूनिफॉर्म सिविल कोड लेकर आएगी

वक्फ की संपत्ति की जांच करने की बात कहकर 'हिंदुत्व' वाला दांव खेला है

इसके अलावा बीजेपी ने वक्फ की संपत्ति की जांच करने की बात कहकर हिंदुत्व वाला दांव खेला है-नड्डा ने साफ किया कि वक्फ की संपत्तियों की जांच की जाएगी ..अभी यूपी में योगी सरकार वक्फ की संपत्तियों की जांच कर रही है जिसका कई मुसलमान संगठन विरोध भी कर रहे हैं

कांग्रेस ने बीजेपी के इस वादे को चुनावी हथकंडा बताया

UCC पर बीजेपी ने बड़ा दांव खेला तो विपक्ष ने बीजेपी पर हमला बोला - कांग्रेस ने बीजेपी के इस वादे को चुनावी हथकंडा बताया तो समाजवादी पार्टी ने भी कहा कि बीजेपी संस्कृति से खिलवाड़ कर रही है

आज 6 राज्यों के सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे भी सामने आए हैं जिसमें बीजेपी चार सीटों पर कब्जा करने में कामयाब रही जबकि एक सीट पर आरजेडी, एक सीट पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने कब्जा जमाया है ...बिहार की दो सीटों में से बीजेपी को एक और एक सीट आरजेडी के खाते में गई तो यूपी में फिर बीजेपी ने कब्जा जमाया ...हरियाणा की आदमपुर सीट पर भी बीजेपी ने कब्जा जमाया तो नवीन पटनायक के गढ़ में बीजेपी ने बीजेडी को हराकर उपचुनाव में कब्जा किया।

ऐसे में आज के सवाल हैं-

UCC पर दांव से जीतेंगे विधानसभा चुनाव ?

UCC पर बीजेपी का संकल्प ...विपक्ष के पास क्या विकल्प ?

'उपचुनाव' के नतीजे किसे नफा किसे नुकसान ?

2024 की पिक्चर...गुजरात-हिमाचल से क्लियर ?

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ