देश

महाराष्ट्र विधानमंडल परिसर में भारी बवाल, अव्हाड और पडलकर समर्थकों के बीच हाथापाई

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानभवन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड और भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर के समर्थकों के बीच बृहस्पतिवार को हाथापाई हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ देर के लिए स्थिति बिगड़ गई थी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने दोनों समूहों को अलग कर दिया।

Image

राकांपा (एसपी) विधायक जितेंद्र आव्हाड (बाएं) और भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर (दाएं)

Photo : ANI

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानभवन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड और भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर के समर्थकों के बीच बृहस्पतिवार को हाथापाई हो गई। आव्हाड और पडलकर के बीच बुधवार को तीखी बहस हुई थी, जिसके एक दिन बाद यह घटना हुई।

गोपीचंद पडलकर ने क्या कुछ कहा?

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ देर के लिए स्थिति बिगड़ गई थी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने दोनों समूहों को अलग कर दिया। पडलकर ने पत्रकारों से कहा, “मुझे इस घटना के बारे में कुछ नहीं पता। आप उनसे (आव्हाड से) पूछ सकते हैं, वह सदन में बैठे हैं। मैं इसमें (घटना में) शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं जानता।”

पूर्व मंत्री आव्हाड ने विधानमंडल परिसर में सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने दावा किया, “अगर विधायक विधानभवन के अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं, तो जनप्रतिनिधि होने का क्या मतलब है? हमारा अपराध क्या है? मैं तो बस ताजी हवा लेने के लिए बाहर निकला था। मुझे लगता है कि वे मुझ पर हमला करने आए थे।”

क्या है पूरा मामला?

विधानभवन के प्रवेश द्वार पर बुधवार को आव्हाड और पडलकर के बीच हुई बहस हुई थी। सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित वीडियो में दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। मुंब्रा-कलवा से विधायक आव्हाड ने दावा किया कि पडलकर ने कार से उतरते समय जानबूझकर अपनी गाड़ी का दरवाजा बहुत जोर से खोला, ताकि उन्हें चोट लगे। पडलकर ने इस आरोप पर कोई टिप्पणी नहीं की।

सांगली जिले की जाट सीट से विधायक पडलकर राकांपा-(एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले के मुखर आलोचक रहे हैं। पडलकर की पवार परिवार के खिलाफ पिछली टिप्पणियों पर राकांपा (एसपी) के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article