देश

फडणवीस के ऑफर देने के एक दिन बाद उद्धव ने की मुलाकात; बंद कमरे में 20 मिनट चली बात

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे मौके पर हो रही है जब विधानमंडल में एक दिन पहले ही देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को खुले आम साथ आने का न्योता दिया था।

Image

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (बाएं) और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (दाएं) (फाइल फोटो: PTI)

Photo : PTI

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे मौके पर हो रही है जब विधानमंडल में एक दिन पहले ही देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को खुले आम साथ आने का न्योता दिया था।

बंद कमरे में हुई मुलाकात

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विधान परिषद के सभापति राम शिंदे के ऑफिस में मुलाकात की। दोनों की मुलाकात लगभग 20 मिनट तक चली है, जो बंद कमरे में हुई।

फडणवीस ने साथ आने का दिया था न्योता

फडणवीस ने बातों-बातों में अपने पुराने साथी उद्धव ठाकरे को बुधवार को साथ आने का न्योता दिया था। उन्होंने कहा था कि 2029 तक हमारे विपक्ष में जाने की कोई गुंजाइश नहीं है, लेकिन आप यहां आ सकते हैं और हम कुछ-न-कुछ हल निकाल सकते हैं। आइये, अलग तरह से बात करते हैं।

फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को साथ आने का न्योता ऐसे समय पर दिया जब सार्वजनिक जीवन में दोनों भाई- उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ एक मंच पर आए और दोनों के स्थानीय निकाय चुनाव साथ लड़ने की संभावना जताई जा रही है।

अव्हाड और पडलकर समर्थक आपस में भिड़े

महाराष्ट्र विधान भवन में राकांपा(एसपी) विधायक जीतेंद्र अव्हाड और भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और परिषद के सभापति को विधान भवन में हुई झड़प को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधान भवन में झड़प की घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए; घटना विधानमंडल की गरिमा को ठेस पहुंचाती है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article