देश

जहरीली शराब से मौतों पर फिर बोले नीतीश, 'दारू पीकर मर जाएगा तो हम मुआवजा देंगे...सवाल ही पैदा नहीं होता'

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 16, 2022, 02:22 PM IST

Bihar Hooch Tragedy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि दारू पीकर मरने वाले लोगों को उनकी सरकार मुआवाज नहीं देगी बल्कि इस बात का प्रचार जोर-शोर से करेगी कि जो शराब पीएगा उसकी मौत होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में जहरीली शराब से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है
  • छपरा के बाद अब सीवान जिले में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत हुई है
  • इन मौतों के बाद भाजपा के निशाने पर हैं नीतीश कुमार, बोले-मुआवजा नहीं देंगे

Hooch tragedy : बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इन मौतों की जांच एसआईटी से कराने के लिए शुक्रवार को शीर्ष न्यायालय में एक अर्जी दाखिल हुई। वहीं, विपक्ष के निशाने पर आए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर शराब पीने वालों को हिदायत देते नजर आए। शुक्रवार को विधानसभा में उन्होंने हा कि दूसरे राज्यों में भी जहरीली शराब से लोगों की मौत होती है लेकिन उसे इतना तूल नहीं दिया जाता लेकिन बिहार की छोटी घटना को भी बड़े स्तर पर पेश किया जाता है। नीतीश ने कहा कि दारू पीकर मरने वाले लोगों को उनकी सरकार मुआवाज नहीं देगी बल्कि इस बात का प्रचार जोर-शोर से करेगी कि जो शराब पीएगा उसकी मौत होगी।

यदि लोग जहरीली शराब पीएंगे, तो वे मरेंगे-नीतीश

अपनी शराबबंदी नीति को लेकर हो रहे चौतरफा हमलों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि यदि लोग जहरीली शराब पीएंगे, तो वे मरेंगे। पूर्ण शराबबंदी लागू कर चुके बिहार के सारण जिले में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 55 से ज्यादा हो गई। इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने उस रुख पर कायम रहे कि शराबबंदी ‘मेरी व्यक्तिगत इच्छा से लागू नहीं की गई, बल्कि राज्य की महिलाओं के अनुरोध पर इसे लागू किया गया।’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘जो पिएगा वो मरेगा।’

आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

इस घटना को लेकर लगातार दूसरे दिन भी राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत ‘महागठबंधन’ सरकार और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। विपक्षी दल ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और शराबबंदी कानून के प्रावधानों की ‘समीक्षा’किए जाने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। चुनावी रणनीतिकार एवं कार्यकर्ता प्रशांत किशोर ने इस कानून को वापस लेने का अनुरोध किया है।

अब सीवान में 5 लोगों की मौत

बिहार में जहरीली शराब से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब सीवान ले से नया मामला सामने आया जहां जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है। मामला सिवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र का है। मरने वालों में से एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार भी हो चुका है। वहीं छपरा में जहरीली शराब से अब तक 53 की मौत हो गई है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित