देश

Bharat Ratna: लालकृष्ण आडवाणी 'भारत रत्न' से सम्मानित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घर जाकर किया सम्मान, PM मोदी भी रहे मौजूद

Bharat Ratna: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को आज देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनको इस सम्मान से सम्मानित करने उनके आवास पर पहुंची।

Image

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से किया सम्मानित

Bharat Ratna: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें घर जाकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे।

बता दें, कल ही राष्ट्रपति आवास पर 30 जनवरी को चयनित लोगों को भारत रत्न से नवाजा गया था। लेकिन तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से आडवाणी राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंच सकें थे। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति भवन में हुए भारत रत्न सम्मान समारोह में कर्पूरी ठाकुर, एमएस स्वामीनाथन, चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इन चारों ही लोगों को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया था। सरकार ने सभी को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया था। कार्यक्रम में कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर ने भारत रत्न सम्मान प्राप्त हासिल किया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के पुत्र पीवी प्रभाकर राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान प्राप्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा माने जाने वाले चौधरी चरण सिंह को दिया गया भारत रत्न उनके पोते जयंत चौधरी ने लिया। देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया, उनकी बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह सम्मान प्राप्त किया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!