देश

भजनलाल शर्मा आज लेंगे राजस्थान के CM पद की शपथ, PM मोदी समेत 17 सीएम-डिप्टी सीएम भी रहेंगे मौजूद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2023, 07:01 AM IST

Bhajanlal Sharma: भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए भजनलाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं। वह राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

Image

भजनलाल शर्मा

Bhajanlal Sharma: राजस्थान के नव नियुक्त सीएम भजनलाल शर्मा आज शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा 17 सीएम, डिप्टी सीएम और 16 केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। भजन लाल शर्मा का आज जन्मदिन भी है। वह जन्मदिन के दिन सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वह आज राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर यातायात रूट में बदलाव सहित कई इंतजाम किए गए हैं।

शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले सीएम

योगी आदित्यनाथ- यूपी

भूपेंद्र भाई पटेल - गुजरात

मनोहर लाल खट्टर-हरियाणा

मोहन यादव - एमपी

विष्णु देव साय - छतीसगढ

एकनाथ शिंदे- महरााष्ट्र

पेमा खांडू - अरुणाचल प्रदेश

हेमंत बिस्वा शरमा- असम

प्रमोद सावंत- गोवा

मणिक साहा- त्रिपुरा

बीरेन सिंह - मणिपुर

केंद्रीय मंत्री

अमित शाह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, धर्मेद्र प्रधान, प्रहलाद जोशी, अश्विनी वैश्णव, गजेंद्र सिंह शेखावत,भूपेंद्र यादव,, हरदीप सिंह पुरी, अनुराग ठाकुर , अर्जुन राम मेघवाल, नित्यानंद राय, एसपी बघेल व मनसुख मांडविया।

बनेंगे 14वें मुख्यमंत्री

भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए भजनलाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं। वह राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी जयपुर में अल्बर्ट हॉल के बाहर सुबह 11:15 बजे शुरू होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।

व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त

शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं और तैयारियां पूरी हो गई हैं। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भाजपा कार्यकर्ता भीराजधानी पहुंचे हैं। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम को लेकर यातायात में भी बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने कई रुट पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। रामनिवास बाग के बाहरी रास्तों पर आवागमन जारी रहेगा, लेकिन अंदर गाड़ियों को आने-जाने की अनुमति नहीं रहेगी। इसके अलावा त्रिमूर्ति सर्कल जेएलएन मार्ग की तरफ से आने वाले वाहनों को आरोग्य पथ तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article