देश

अरविंद केजरीवाल ने कहा- मेरी चिंता छोड़ो, ये बताओ पंजाब कैसा है? तिहाड़ से बाहर निकलने के बाद बोले भगवंत मान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2024, 01:43 PM IST

Bhagwant Mann Meeting With Arvind Kejriwal: तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, दिल को बहुत दुख हुआ। जो हार्डकोर क्रमिनल होते हैं, उनकी वाली सहूलियतें भी अरविंद केजरीवाल को नहीं दी जा रही हैं। आखिर उनका कसूर क्या है? उन्हें अस्पताल, स्कूल बना दिए, बिजली का बिल फ्री कर दिया, क्या ये उनका कसूर है?

Image

तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिले भगवंत मान

Photo : Times Now Digital

Bhagwant Mann Meeting With Arvind Kejriwal: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात एक शीशे के जरिए हुई और इंटरकॉम के जरिए दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से बातचीत की। इस मुलाकात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल के साथ जेल के अंदर आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

मीडिया से बातचीत करते हुए भगवंत मान ने कहा, दिल को बहुत दुख हुआ। जो हार्डकोर क्रमिनल होते हैं, उनकी वाली सहूलियतें भी अरविंद केजरीवाल को नहीं दी जा रही हैं। आखिर उनका कसूर क्या है? उन्हें अस्पताल, स्कूल बना दिए, बिजली का बिल फ्री कर दिया, क्या ये उनका कसूर है? मान ने कहा, जेल के अंदर अरविंद केजरीवाल के साथ ऐसा ट्रीट किया जा रह है जैसे कोई बड़ा आतंकवादी पकड़ लिया हो।

केजरीवाल ने पंजाब के बारे में पूछा

भगवंत मान ने कहा, जब मैंने अरविंद केजरीवाल जी से पूछा कि वो कैसे हैं? तो उन्होंने कहा, मेरी चिंता छोड़ो ये बताओ पंजाब कैसा है? वहां स्कूल बढ़िया चल रहे हैं कि नहीं, अस्पतालों का क्या हाल है। मान ने कहा, हम लोग काम की राजनीति करते हैं। उन लोगों ने अरविंद केजरीवाल जी को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार कर पाएंगे। पूरी आम आदमी पार्टी एक सोच का नाम है।

आम आदमी पार्टी में कोई फूट नहीं

जब भगवंत मान से पूछा गया कि क्या केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी में फूट पड़ गई है? उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी अनुशासित संगठन है, हमारी पूरी पार्टी एक साथ है। हम चट्टान की तरह अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं। 4 जून को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो आम आदमी पार्टी बड़ी पॉलिटिकल ताकत बन चुकी होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article