देश

बेंगलुरु मेट्रो में शर्मसार करने वाली घटना आई सामने, महिला के सामने ही हस्तमैथुन करने लगा शख्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2024, 02:51 PM IST

जलाहल्ली मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म पर घटी इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया और लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की।

Image

बेंगलुरु मेट्रो में शर्मनाक घटना

Bengaluru Metro: बेंगलुरु से एक परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें मेट्रो स्टेशन पर कार्यरत एक सुरक्षा कर्मचारी यात्रियों के सामने हस्तमैथुन करता नजर आया। खासकर एक महिला यात्री को निशाना बनाते हुए इस शख्स ने ये शर्मनाक हरकत की। इस घटना से स्तब्ध महिला ने अपने दुखद अनुभव को दर्ज करने और बेंगलुरु पुलिस से जवाबदेही की मांग करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, जलाहल्ली मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म पर घटी इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया और लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की।

महिला ने सोशल मीडिया का लिया सहारा

महिला ने अपनी शिकायत में लिखा, आज मेरे सामने ऐसा वाकया आया जहां एक सुरक्षा गार्ड मुझे लगातार घूर रहा था। वह अपने गुप्तांगों पर हाथ रखने जैसे कुछ इशारे भी कर रहा था। यह दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। यह घटना जलाहल्ली मेट्रो स्टेशन पर हुई।

मेट्रो अधिकारियों ने नहीं दिया जवाब

महिला ने कहा, मैं दिन में बहुत असहज थी। मैंने उससे पूछने की कोशिश की लेकिन फिर भी वह कुछ इशारे करके मुझे घूरता रहा। इसलिए मैंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। महिला ने वीडियो बेंगलुरु मेट्रो अधिकारियों को भेज दिया और उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। महिला ने आरोप लगाया कि मेट्रो अधिकारियों ने उनकी शिकायतों का जवाब नहीं दिया। हालांकि, बेंगलुरु पुलिस ने घटना पर ध्यान देते हुए महिला से संपर्क किया और जांच शुरू कर दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article