देश

Ajit Pawar' s Pilot Last Words: बारामती प्लेन क्रैश से ठीक पहले पायलट ने आखिरी बार क्या कहा था? मेडे कॉल पर भी आई बड़ी जानकारी

Ajit Pawar' s Pilot Last Words: नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को बारामती हवाई पट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए ‘लियरजेट 45’ विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। ब्लैक बॉक्स एक छोटा उपकरण होता है जो विमान की उड़ान के दौरान सभी तकनीकी और उड़ान संबंधी जानकारी रिकॉर्ड करता है। यह विमान दुर्घटनाओं की जांच में अहम भूमिका निभाता है।

Image

अजित पवार का निधन।

Ajit Pawar' s Pilot Last Words: बारामती में बुधवार को हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की दुखद मृत्यु हो गई। उनके निधन से पूरा देश दुखी है। महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। वहीं, आज अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर चार्टर प्लेन की क्रैश लैडिंग की जांच भी की जा रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया है कि प्लेन का ब्लैक बॉक्स और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर बरामद कर लिया गया है। ऐसे में अब ब्लैक बॉक्स की जांच से हादसे की मुख्य वजह का भी पता लगाया जाएगा। वहीं, फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर से यह भी पता चला है कि अजित पवार का प्लेन उड़ा रहे पायलट ने हादसे पहले आखिरी बार क्या कहा था।

‘लियरजेट 45' का ब्लैक बॉक्स बरामद

नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को बारामती हवाई पट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए ‘लियरजेट 45’ विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। ब्लैक बॉक्स एक छोटा उपकरण होता है जो विमान की उड़ान के दौरान सभी तकनीकी और उड़ान संबंधी जानकारी रिकॉर्ड करता है। यह विमान दुर्घटनाओं की जांच में अहम भूमिका निभाता है।

एएआईबी कर रही हादसे की जांच

मंत्रालय ने कहा कि वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा इस दुर्घटना की जांच तेजी से की जा रही है। एएआईबी को 2,250 किलोग्राम या उससे अधिक कुल भार वाले विमानों और टर्बोजेट विमानों से जुड़ी सभी दुर्घटनाओं व गंभीर घटनाओं की जांच करने का अधिकार प्राप्त है। बुधवार को इसे इस दुर्घटना की जांच का निर्देश दिया गया था। इस बीच, गुरुवार को डीजीसीए के अधिकारी और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें भी बारामती पहुंचीं और दुर्घटनास्थल पर तकनीकी एवं वैज्ञानिक जांच शुरू की। वहीं, पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में बारामती तालुका पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की जांच जारी है।

अजित पवार का विमान क्रैश

अजित पवार का विमान क्रैश

क्या थे पायलट के आखिरी शब्द

बारामती के पास हुए विमान हादसे को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। हालांकि,दुर्घटना की वास्तविक वजह का खुलासा विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। इस बीच, यह सामने आया है कि हादसे से ठीक पहले विमान में सवार पायलट और सह पायलट की आखिरी बातचीत क्या थी या आखिरी बार उन्होंने क्या कहा था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दुर्घटना से पहले कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में पायलट के अंतिम शब्द पर 'ओह शिट… ओह शिट'सुने गए। बताया जा रहा है कि यह जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से सामने आई है। अधिकारी के मुताबिक,रिकॉर्ड की गई बातचीत में यही शब्द आखिरी बार दर्ज हुए थे।

Ajit Pawar

अजित पवार

पायलट सुमित कपूर ने नहीं किया था मेडे कॉल

इसके अलावा, रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि विमान के क्रैश होने से पहले मुख्य पायलट सुमित कपूर की ओर से कोई ‘मेडे कॉल’ जारी नहीं किया गया था। आमतौर पर गंभीर आपात स्थिति में पायलट द्वारा एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मेडे कॉल दी जाती है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं होने की बात कही जा रही है।

फिलहाल, जांच एजेंसियां ब्लैक बॉक्स से मिले डेटा और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग का विश्लेषण कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसे के दौरान कॉकपिट में वास्तव में क्या परिस्थितियां थीं और दुर्घटना की वजह क्या रही।

अजित पवार के साथ इन लोगों की हुई मौत

बता दें कि दिल्ली स्थित ‘वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा संचालित ‘लियरजेट 45’विमान बारामती की हवाई पट्टी पर उतरने के दूसरे प्रयास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में पवार, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी और परिचारक, साथ ही चालक दल के सदस्य पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर और प्रथम अधिकारी शांभवी पाठक की मृत्यु हो गई थी।

Ajit Pawar plane crash flight attendant Pinky Mali last call

फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली

हादसे पर उड्डयन मंत्रालय का क्या रुख?

इस हादसे को लेकर उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसने कहा कि बारामती के पास हुई इस घटना के तुरंत बाद सभी आवश्यक प्रतिक्रिया और जांच तंत्र सक्रिय कर दिए गए थे। एएआईबी के दिल्ली के तीन और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मुंबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के तीन अधिकारियों ने 28 जनवरी को दुर्घटनास्थल का मुआयना किया था। मंत्रालय ने यह भी बताया कि एएआईबी के महानिदेशक भी उसी दिन घटनास्थल पर पहुंचे।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article