देश

बैंकों ने शिरडी मंदिर के सिक्के लेने से किया इनकार, हर महीने मिलते हैं 28 लाख कीमत के सिक्के, 2022 में कमाए थे 400 करोड़

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 21, 2023, 02:42 PM IST

श्री साईंबाबा ट्रस्ट के 13 अलग-अलग सरकारी शाखाओं में खाते हैं। इनमें से ज्यादातर शिरडी में ही हैं, एक शाखा नासिक में है।

Image

बैंकों ने शिरडी मंदिर के सिक्के लेने से किया इनकार

Photo : PTI

Shirdi Temple Coins: प्रसिद्ध शिरडी मंदिर में श्रद्धालुओं की तरफ से चढ़ाए गए सिक्कों को रखने की जगह नहीं मिल रही है। यहां तक कि बैंकों ने भी इन्हें लेने से इनकार कर दिया है। ये सिक्के मंदिर के श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट (एसएसएसटी) के स्वामित्व में हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के स्वामित्व वाले बैंकों में जहां मंदिर ट्रस्ट के खाते हैं, उन्होंने ट्रस्ट से सिक्के लेने से इनकार कर दिया है। बैंकों का कहना है कि इन्हें रखने के लिए उनके पास जगह नहीं है। श्री साईंबाबा ट्रस्ट के 13 अलग-अलग सरकारी शाखाओं में खाते हैं। इनमें से ज्यादातर शिरडी में ही हैं, एक शाखा नासिक में है।

जगह की हुई कमी

इन 13 बैंकों में से राज्य के स्वामित्व वाले चार बैंकों ने अब जगह की समस्या के कारण दान के रूप में प्राप्त होने वाले और सिक्के लेने से इनकार कर दिया है। शिरडी साईंबाबा ट्रस्ट को कथित तौर पर सिक्कों के रूप में लाखों रुपये का दान मिलता है। अभी ट्रस्ट के पास सिक्कों के रूप में विभिन्न बैंकों में लगभग 11 करोड़ रुपये जमा हैं। इस बीच ट्रस्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है क्योंकि मंदिर में दान का एक बड़ा हिस्सा सिक्कों में है।

ट्रस्ट के सीईओ राहुल जाधव ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि इन चार बैंकों के अधिकारियों ने कहा कि उनके पास हर दिन मिलने वाले सिक्कों को रखने के लिए जगह नहीं है। ट्रस्ट के लिए यह एक बड़ी समस्या है। ऐसे में हमने अहमदनगर के बाह बैंकों में ट्रस्ट के सिक्के जमा करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं और सरकार से मदद की गुहार भी लगाई है।

जहां तक दान की बात है, शिरडी साईंबाबा मंदिर को सिक्कों के रूप में हर महीने 50 पैसे से लेकर 10 रुपये तक के 28 लाख रुपये हैं। अब इन सिक्कों को रखना ट्रस्ट के लिए मुश्किल हो गया है।

2022 में 400 करोड़ का चढ़ावा

बता दें कि शिरडी मंदिर को हर साल चढ़ावे में करोड़ों रुपये मिलते हैं। 2022 में मंदिर में भक्तों ने 400 करोड़ रुपये का चढ़ावा दिया था। ये दान कैश, चेक और डिमांड ड्राफ्ट के रूप में था। इसके अलावा ऑनलाइन पेमेंट भी की गई थी साथ ही भक्तों ने सोना और सिल्वर भी दान दिए थे।

ट्रस्ट के सीईओ जाधव ने बताया कि 2022 में साईबाबा मंदिर को 26 किलो गोल्ड का चढ़ावा मिला था जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा 1.2 करोड़ रुपये कीमत की 330 किलो सिल्वर भी दान में मिली थी। इन पैसों का उपयोग सामाजिक कार्यों और लोगों की भलाई में किया जाएगा।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article