देश में 2.31 करोड़ रुपये का इंटरनेशनल पैकेज ऑफर के साथ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), अहमदाबाद ने नया रिकॉर्ड बनाया है। आईआईएम अहमदाबाद के फाइनल प्लेसमेंट में 243,000 डॉलर यानी लगभग ₹2.31 करोड़ रुपये का इंटरनेशनल सैलरी पैकेज ऑफर हुआ है। इंटरनेशनल लेवल पर यह सबसे ज्यादा पैकेज (Maximum Earning Potential-MEP) दुबई में IT सेक्टर के अंतर्गत बिजनेस डेवलपमेंट रोल के लिए मिला है इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब आईआईएम के किसी कोर्स के लिए इंटरनेशनल लेवल पर इतना बड़ा सैलरी पैकेज ऑफर हुआ है। इंडियन प्लेसमेंट स्टैंडर्ड्स (IPRS) की रिपोर्ट से इसकी आधिकारिक जानकारी मिली है। हालांकि दिलचस्प बात पैकेज मिलना नहीं है, बल्कि यह है कि ₹2.31 करोड़ रुपये का पैकेज किस कोर्स के लिए मिला है। अगर आप एमबीए सोच रहे हैं, तो आप गलत हैं।
किस कोर्स ने रचा इतिहास
जिस कोर्स को 243,000 डॉलर यानी लगभग ₹2.31 करोड़ रुपये का इंटरनेशनल सैलरी पैकेज ऑफर हुआ है, वह पोस्टग्रेजुएशन प्रोग्राम (PGP) इन मैनेजमेंट कोर्स है। अगर आप मैनेजमेंट की पढ़ाई और शानदार प्लेसमेंट को लेकर IIM जैसे संस्थानों के कोर्स देख रहे हैं, तो PGP नाम आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 2026 के फाइनल प्लेसमेंट में इसी प्रोग्राम के एक छात्र को दुबई में IT सेक्टर के बिजनेस डेवलपमेंट रोल के लिए 2.43 लाख डॉलर यानी करीब 2.31 करोड़ रुपये का इंटरनेशनल मैनेजमेंट पैकेज मिला। यह संस्थान के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा इंटरनेशनल पैकेज बताया गया है और 2014 के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
क्या है PGP प्रोग्राम
IIM अहमदाबाद का दो वर्षीय PGP फ्लैगशिप मैनेजमेंट प्रोग्राम है और सफलतापूर्वक पूरा करने पर MBA की ही डिग्री मिलती है। यानी नाम PGP है, लेकिन डिग्री MBA है। संस्थान खुद इसे अपने प्रमुख दो वर्षीय MBA प्रोग्राम के तौर पर बताता है। IIM अहमदाबाद का PGP उन ग्रेजुएट्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो मैनेजमेंट में करियर बनाना चाहते हैं। इस कोर्स के अंदा अलग-अलग बैकग्राउंड से आने वाले छात्र और अभ्यर्थी शामिल होते हैं। इंजीनियरिंग, कॉमर्स, साइंस, आर्ट्स और मेडिकल जैसे क्षेत्रों के उम्मीदवार इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
PGP प्रोग्राम में कैसे मिलता है एडमिशन
पोस्टग्रेजुएशन प्रोग्राम (PGP) इन मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन के लिए भारतीय उम्मीदवारों को CAT जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के साथ आगे की चयन प्रक्रिया से गुजरना होता है। PGP सिर्फ एक डिग्री हासिल करने का रास्ता नहीं, बल्कि मैनेजमेंट, कंसल्टिंग, फाइनेंस, टेक, बिजनेस डेवलपमेंट और स्ट्रैटेजी जैसे क्षेत्रों में करियर के दरवाजे खोलने वाला प्रोग्राम है।
PGP प्रोग्राम में क्या है खास
कोर्स का पहला साल मुख्य रूप से मैनेजमेंट की मजबूत बुनियाद तैयार करने पर केंद्रित होता है। इसमें फाइनेंस, मार्केटिंग, ऑपरेशंस, HR, इकोनॉमिक्स, क्वांटिटेटिव मेथड्स, स्ट्रैटेजी और कम्युनिकेशन जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। इस प्रोग्राम की एक खासियत इसका केस-आधारित लर्निंग मॉडल है। इस कोर्स के दूसरे साल में छात्रों को अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के हिसाब से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिव कोर्स चुनने का मौका मिलता है। पहले साल के बाद समर इंटर्नशिप भी छात्रों को कॉरपोरेट माहौल का व्यावहारिक अनुभव देती है।
प्लेसमेंट में भी दिखता है असर
2025-26 के फाइनल प्लेसमेंट में IIM अहमदाबाद के PGP छात्रों के लिए अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां कैंपस पहुंचीं। संस्थान के अनुसार इस प्रक्रिया में 26 कोहोर्ट्स में छात्रों को प्लेस किया गया और टेक्नोलॉजी, बैंकिंग, फाइनेंस, कंसल्टिंग और एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों की कंपनियों ने हिस्सा लिया।