देश

PFI पर बैन का समर्थन नहीं किया जा सकता है, बोले औवैसी, पर उसके दृष्टिकोण का विरोध करता हूं

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 04:02 PM IST

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर भारत सरकार ने पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इसका विरोध किया। हालांकि उन्होंने कहा कि पीएफआई के रूख का समर्थन नहीं करते हैं।

Image

AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत सरकार ने PFI पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
  • असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिबंध लगाए जाने का विरोध किया है।
  • उन्होंने कहा कि हालांकि उसके रूख का समर्थन नहीं करता हूं।

हैदराबाद : AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि मैंने हमेशा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के रुख का विरोध किया। लेकिन कट्टरपंथी संगठन पीएफआई पर लगाए गए प्रतिबंध का समर्थन नहीं किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि अपराध करने वाले कुछ व्यक्तियों के कार्यों का मतलब यह नहीं है कि संगठन को ही प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। PFI जो कथित तौर पर हिंसा में शामिल रहा है और ISIS जैसे वैश्विक आतंकवादी समूहों के साथ 'लिंक' है। उसे बुधवार को अपने कई सहयोगियों के साथ केंद्र ने अपने नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के बाद 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।

ओवैसी ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि हालांकि मैंने हमेशा PFI के दृष्टिकोण का विरोध किया है और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण का समर्थन किया है, लेकिन PFI पर इस प्रतिबंध का समर्थन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लेकिन इस तरह का कठोर प्रतिबंध खतरनाक है क्योंकि यह किसी भी मुस्लिम पर प्रतिबंध है जो अपने मन की बात कहना चाहता है। जिस तरह से भारत का चुनावी निरंकुशता फासीवाद की ओर बढ़ रहा है, अब हर मुस्लिम युवा को भारत के काले कानून UAPA के तहत एक PFI पैम्फलेट के साथ गिरफ्तार किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती