देश

बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह 15 दिन के पैरोल पर पटना के बेऊर जेल से निकले बाहर, समर्थकों की भारी भीड़ रही मौजूद

Anant Singh: बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह पैरोल पर आज सुबह 4 बजे बेऊर जेल से बाहर निकले

Image

बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को मिली पैरोल

Photo : Twitter

Anant Singh: बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह पैरोल पर आज सुबह 4 बजे बेऊर जेल से बाहर निकले। बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को 15 दिन की पैरोल मिली है। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ जेल के बाहर देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के आधार पर बाहुबली पूर्व विधायक को पैरोल मिला है। अनंत सिंह पिछले कई साल से जेल में बंद है, अनंत सिंह का जेल से बाहर आना लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बता दें, बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने इलाज कराने के लिए पैरोल के लिए आवेदन दिया था। जिसके बाद उन्हें पैरोल मिली है। अनंत सिंह अपने गांव लदमा जा सकते हैं। अनंत सिंह अभी अस्वस्थ हैं। बता दें कि एके 47 मामले में वो जेल में बंद थे। उन्हें 10 साल की सजा हुई थी। अनंत सिंह को किडनी की समस्या है। हालांकि, फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बेउर कारा के अफसरों ने मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया था। बता दें कि बाहुबली नेता अनंत सिंह का मोकामा और मुंगेर में काफी दबदबा रहता है। भूमिहार वोटरों के बीच काफी चलती है इनकी। इन्हें छोटे सरकार के नाम से भी जाना जाता है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article