देश

Azam Khan के बेटे अब्दुल्ला आजम को तगड़ा झटका, छिन गई विधायकी, रामपुर की स्वार विधानसभा में अब होगा उपचुनाव

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 15, 2023, 05:57 PM IST

Abdullah Azam News: रामपुर से बड़ी खबर बुधवार को उस वक्त सामने आई जब अब्दुल्ला आजम को एक और बड़ा झटका लगा उनकी विधायकी चली गई है, चुनाव आयोग ने स्वार विधानसभा सीट रिक्त घोषित कर दी है यहां चुनाव आयोग फिर से चुनाव कराएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • अब्‍दुल्‍ला आजम की विधानसभा सदस्‍यता रद्द हो गई है
  • PMLA Court के फैसले में दो साल की सजा सुनाई गई थी
  • अब्दुल्ला आजम को 3 साल में दो बार अपनी विधायकी से 2 बार हाथ धोना पड़ा


Swar assembly seat by election: अब्‍दुल्‍ला आजम (Abdullah Azam) की विधानसभा सदस्‍यता रद्द हो गई है एमपीएमएलए कोर्ट (PMLA Court) के फैसले में दो साल की सजा सुनाई गई थी, सपा नेता आजम खान (Azam Khan) के बेटे अब्दुल्ला आजम (Abdullah Khan) की Rampur के स्वार सीट से सदस्यता खत्म हो गई है। रामपुर से MLA Akash Saxena ने शिकायत की थी। वहीं दो साल की सजा होने पर विधायकी छिनी है।

गौर हो कि रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुल्ला आजम को तीन साल में दो बार अपनी विधायकी से दो बार हाथ धोना पड़ा है।

विधानसभा सचिवालय ने अब्दुल्ला आजम की सीट को रिक्त घोषित किया अब्‍दुल्‍ला आजम खान पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में रामपुर जिले के स्वार विधानसभा क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे।

बताते हैं कि ताजा घटनाक्रम में अब 15 साल पहले हरिद्वार हाइवे पर जाम करने के एक मामले में कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है, ऐसा नियम है कि आपराधिक मामले में दो साल या उससे अधिक सजा होने पर जनप्रतिनिधि की विधायकी खुद ही खत्म हो जाती है।

इससे पहले भी उम्र के फर्जी प्रमाणपत्र मामले में अब्दुल्ला की विधायकी हुई थी रद्द

इससे पहले तीन साल पहले भी उम्र के फर्जी प्रमाणपत्र मामले में हाईकोर्ट में अब्दुल्ला की विधायकी को रद्द कर दिया था। मुरादाबाद की विशेष अदालत ने सोमवार को रामपुर के विधायक अब्दुल्ला आजम और उनके पिता मोहम्मद आजम खां को डेढ़ दशक पुराने छजलैट मामले में दो साल की सजा सुनायी थी।

विधायकी खत्‍म होने के बाद चूंकि स्‍वार विधानसभा सीट खाली हो गई है, इसलिए वहां चुनाव की तैयारी भी शुरू की जाएगी।

पिता आजम खान की रामपुर से विधानसभा सदस्‍यता भी गई

हेट स्‍पीच मामले में अब्‍दुल्‍ला आजम के पिता आजम खान की रामपुर से विधानसभा सदस्‍यता गई थी और बाद में हुए उपचुनाव में बीजेपी के उम्‍मीदवार आकाश सक्‍सेना विधायक चुने गए हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article