देश

Arvind Kejriwal: CM अरविंद केजरीवाल को रिमांड या राहत, आज खत्म हो रही ED कस्टडी, कोर्ट करेगा फैसला

Arvind Kejriwal: दिल्ली आबकारी नीति घोटाला में गिरफ्तार सीएम अरविंद केजरीवाल की रिमांड सोमवार को समाप्त हो रही है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम सोमवार को केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में करेगी पेश।

Image

CM अरविंद केजरीवाल की आज कोर्ट में होगी पेशी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Arvind Kejriwal: दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार CM अरविंद केजरीवाल की रिमांड सोमवार को समाप्त हो रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम सोमवार को केजरीवाल को राउज एवेन्यू की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष पेश करेगी। कोर्ट ने 28 मार्च को CM केजरीवाल की चार दिन की रिमांड बढ़ा दी थी। इससे पहले 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए केजरीवाल को ईडी ने 22 मार्च को अदालत में पेश किया था और अदालत ने केजरीवाल को छह दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया था।

100 करोड़ रुपये के रिश्वत का आरोप

ED का आरोप है कि आबकारी नीति में बदलाव के बदले सीएम अरविंद केजरीवाल ने दक्षिण समूह के शराब व्यापारियों से 100 करोड़ रुपये के रिश्वत की मांग की थी और उक्त धनराशि का इस्तेमाल गोवा व पंजाब विधानसभा में खर्च किया गया था। ईडी की गिरफ्तारी व ईडी कस्टडी को केजरीवाल ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है और मामले पर तीन अप्रैल को सुनवाई होनी है। इस मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पहले से हिरासत में हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article